सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतें सर्वाेच्च प्राथमिकता का विषय, शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करायंे
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के जोन कमिश्नर व प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाईन, टीएल, जनदर्शन व सुशासन में प्राप्त शिकायतों, मांगों के निराकरण की कार्यप्रगति की समीक्षा की
कोरबा 16 जून 2026 – आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के जोन कमिश्नरों व प्रभारी अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा है कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करायें, उन्होने कहा कि सीएम हेल्प लाईन 1076 समस्या तुंहर-समाधान हमर में प्राप्त शिकायतें हम सबके लिये सर्वाेच्च प्राथमिकता का विषय है, अतः इसे पूरी गंभीरता से लें, नियत समयसीमा में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर लिया जाए, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के जोन कमिश्नरों व प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों के साथ-साथ टीएल प्रकरणों, जनदर्शन, सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों व जनसमस्याओं के निराकरण की कार्यप्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत निगम के कोरबा, टीपीनगर, कोसाबाड़ी, पं.रविशंकर नगर, बालको, दर्री व सर्वमंगला जोन में स्ट्रीट लाईट, पेयजल, स्वच्छता व साफ-सफाई, अवैध कब्जा व अतिक्रमण सहित निगम के अन्य कार्यो से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निराकरण की कार्यप्रगति की समीक्षा की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन 1076 में प्राप्त शिकायतें हम सबके लिये सर्वाेच्च प्राथमिकता का विषय है, इनका नियत समयसीमा के अंदर निराकरण करना अनिवार्य है, अतः जैसे ही शिकायतें प्राप्त होती है, उन पर तुरंत कार्यवाही प्रारंभ करें तथा निर्धारित समय के अंदर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करायें।
सीएम हेल्पलाईन एकीकृत सुलभ व पारदर्शी माध्यम – आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों का मा र्गदर्शन करते हुये कहा कि आमनागरिकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण हेतु एकीकृत सुलभ व पारदर्शी माध्यम उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिकोण से राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाईन 1076 समस्या तुंहर-समाधान हमर के माध्यम से सिस्टम आधारित शिकायत प्रबंधन प्रणाली हेतु पोर्टल तैयार किया गया है, जो नागरिकों को अपनी शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिये एक सशक्त माध्यम है, इस पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य है।
टीएल प्रकरणों का समयसीमा में हो निराकरण – आयुक्त श्री पाण्डेय ने बैठक के दौरान कलेक्टर टीएल, निगम टीएल, जनदर्शन, निदान 1100, प्रधानमंत्री कार्यालय व मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों, पत्रों, शासन से प्राप्त पत्रों, सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों सहित जनसमस्याओं व शिकायतों से जुडे़ प्रकरणों के निराकरण की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि इन सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं से जुडे़ आवेदनों को पूरी गंभीरता से लें तथा समयसीमा में इनका निराकरण सुनिश्चित करायें।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ व भूषण उरांव, लेखाधिकारी भवकांत नायक, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, अखिलेश शुक्ला, सुनील टांडे, अनिरूद्ध सिंह, यशवंत जोगी, सुनील वर्मा, विपिन मिश्रा, राहुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

