नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जिले में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम
17 से 26 जून तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश
कोरबा 17 जून 2026/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक ’नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विविध जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए सामूहिक शपथ, पोस्टर निर्माण, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक तथा संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।
अभियान के दौरान 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं वेलनेस आधारित विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।
नशा मुक्त भारत सप्ताह के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। माई भारत , राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से जन-जागरूकता गतिविधियों का विस्तार गांवों और वार्ड स्तर तक किया जाएगा। साथ ही घर-घर संपर्क कर आईईसी सामग्री का वितरण कर नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों के छायाचित्र एवं प्रतिवेदन निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
क्रमांक 457/सुरजीत
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORßA:-नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जिले में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम…..17 से 26 जून तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


