कोरबा l कोरबा शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. ध्रुव बनर्जी पुनः कोरबा लौट आए हैं। उनके अचानक कोरबा छोड़ने और फिर वापस लौटने को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का दौर चल रहा था।
इस पर डॉ. ध्रुव बनर्जी ने कहा कि जीवन में कई अवसर आए, जहां वे दूसरे शहरों में बेहतर संभावनाओं के साथ काम कर सकते थे, लेकिन कोरबा की जनता और यहां के मरीजों का प्यार उन्हें बार-बार अपनी ओर खींचता रहा। उन्होंने कहा कि कोरबा ने उन्हें पहचान दी है और यहां के लोगों का स्नेह उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।
डॉ. बनर्जी ने आगे कहा, “मैं गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा के उद्देश्य से फिर कोरबा लौटा हूं। चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। जब भी किसी जरूरतमंद मरीज को राहत मिलती है, वही मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।”
उन्होंने बताया कि कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। डॉ. बनर्जी ने कहा कि लोगों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास को बनाए रखना उनका लक्ष्य है।
गौरतलब है कि डॉ. ध्रुव बनर्जी कोरबा के प्रतिष्ठित लब्धख्याति चिकित्सकों में गिने जाते हैं और उनका क्लिनिक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में संचालित है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORßA:-डॉ. ध्रुव बनर्जी की कोरबा में वापसी, चर्चाओं पर लगा विराम…..“गरीब और जरूरतमंदों की सेवा ही मेरा मकसद” — डॉ. बनर्जी
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


