
कोरबा: जिला पंचायत से भारमुक्त हुए सहायक अभियंता सुनील कुमार प्रजापति, मूल विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को वापस
डेढ़ साल बाद रिलीव: सहायक अभियंता सुनील प्रजापति मूल विभाग में
कोरबा, 26 मई 2026। जिला पंचायत कोरबा द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक अभियंता सुनील कुमार प्रजापति को तत्काल प्रभाव से भारमुक्त कर उनके मूल विभाग वापस भेज दिया गया है
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा द्वारा 22 मई 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पूर्व में 26 सितंबर 2024 के आदेश अनुसार श्री प्रजापति को अस्थायी रूप से जिला पंचायत कोरबा में आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु संलग्न किया गया था।
नवीन आदेश के अनुसार अब सुनील कुमार प्रजापति को उनके मूल विभाग, कार्यपालन अभियंता कार्यालय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा में पदस्थापना हेतु भारमुक्त कर दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।



