काफी समय बाद हुई कोरबा जनपद निर्माण समिति की चर्चा के लिए बैठक….. सभापति ने कहा कि गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं होगा। लंबित कार्यों की रिपोर्ट अगली बैठक
*कोरबा: लंबे समय बाद हुई जनपद निर्माण समिति की बैठक, अब हर महीने होगी समीक्षा

_कोरबा।_ जनपद पंचायत कोरबा की निर्माण समिति की बैठक 20,06, 2024 शनिवार को काफी समय बाद हुई बैठक। सभापति रफीक मेमन के आग्रह पर बुलाई गई बैठक में कोरबा जनपद पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा और लंबित शिकायतों पर चर्चा की गई।
बैठक में फैसला लिया गया कि अब निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के लिए हर महीने समिति की बैठक होगी। इसमें निर्माण की प्रगति, नई मांग, शिकायत और कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी।
तकनीकी सहायक की मौजूदगी में समिति ने निर्देश दिए कि अगली बैठक में सभी निर्माण कार्यों के दस्तावेज और पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि पारदर्शी समीक्षा हो सके। सभापति ने कहा कि गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं होगा। लंबित कार्यों की रिपोर्ट अगली बैठक से पहले तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
*बैठक में उपस्थित:* सभापति रफीक मेमन, सदस्य श्रीमती उषा देवी कुर्रे, सदस्य श्रीमती फालमति राठिया, सदस्य महेंद्र राठिया, सदस्य बलिंदर राठिया, एसडीओ RES, इंजीनियर और तकनीकी सहायक अधिकारी सहित।
– *नियमित समीक्षा*: अब हर महीने होगी निर्माण समिति की बैठक
– *पारदर्शिता*: अगली बैठक में सभी कार्यों के दस्तावेज अनिवार्य
– *निर्देश*: लंबित कार्यों की रिपोर्ट समय पर तैयार करने को कहा



