पोड़ी उपरोड़ा: निर्माण कार्यों की ID न मिलने पर जनपद सदस्यों का हंगामा, 7 दिन में निराकरण नहीं तो NH-130 पर चक्का जाम
*कोरबा पोड़ी उपरोड़ा।* जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में निर्माण कार्यों की ID नहीं दिए जाने को लेकर सरपंच संघ और समस्त जनपद सदस्यों ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोड़ी उपरोड़ा को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन के भीतर निराकरण की मांग की गई है।
समस्त जनपद सदस्यों एवं सरपंच संघ ने बताया कि 15 जून 2026 को निर्माण कार्य की ID नहीं दिए जाने के विरोध में सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार कर जनपद कार्यालय में तालाबंदी और धरना प्रदर्शन किया गया था। ID न मिलने से सरपंचों को निर्माण कार्यों की जानकारी और भुगतान की स्थिति जानने में भारी दिक्कत आ रही है। इससे उनके अधिकारों का हनन हो रहा है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 7 दिवस के भीतर समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो समस्त सरपंच और जनपद सदस्य जनपद कार्यालय में पुनः तालाबंदी करेंगे। इसके साथ ही NH-130 पर चक्का जाम और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
जनपद सदस्यों का कहना है कि पारदर्शिता के लिए निर्माण कार्यों की ID देना जरूरी है। ID नहीं मिलने से यह पता नहीं चल पाता कि कौन सा कार्य किस मद से, कितनी राशि का और किस एजेंसी से कराया जा रहा है। भुगतान की स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो पाती है।

