कोरबा: कलेक्टर ने BMO बैठक में दिए सख्त निर्देश – सभी PHC में एंटी रेबीज वैक्सीन व स्नेक वेनम अनिवार्य, सुघ्घर छत्तीसगढ़ में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के आदेश
KORBA:- कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश – सभी PHC में एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी-स्नेक वेनम अनिवार्य….. सुघ्घर छत्तीसगढ़ शिविरों में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के आदेश
:
कोरबा। कलेक्टर की अध्यक्षता में 23 जून 2026 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खण्ड चिकित्सा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीबी एवं कुष्ठ अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी समेत सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी और BMO उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, सिकलसेल जांच, आयुष्मान कार्ड, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनसीडी व मौसमी बीमारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बरसात में डेंगू-मलेरिया का खतरा देखते हुए सभी CHC, PHC, HWC और मितानिन दवा पेटी में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। डॉगबाइट के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन और सर्पदंश के लिए एंटी-स्नेक वेनम सभी PHC में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत शिविरों में छुटे हुए शत-प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड, वयवंदन कार्ड व आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए। पीएमजनमन ग्रामों में आयुष्मान भारत व जननी सुरक्षा योजना में प्रगति लाने को कहा। अच्छे कवरेज वाले CHO को प्रशस्तिपत्र देने और कम उपलब्धि वाले CHO को अगली बैठक में बुलाने के निर्देश दिए।
टीबी संभावित मरीजों का नाट टेस्ट व एक्स-रे, एलसीडीसी में चिन्हांकित कुष्ठ मरीजों की स्क्रीनिंग, शत-प्रतिशत गर्भवती माताओं का प्रथम तिमाही में पंजीयन व 9-24 तारीख को पीएमएसएमए में जांच कराने को कहा।
साथ ही एनआरसी में 100% ऑक्यूपेंसी, सिकल सेल मरीजों का इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच, मोतियाबिंद सर्जरी, स्कूलों में सप्ताह में 2 बार बच्चों की स्क्रीनिंग, यूविन में शत-प्रतिशत टीकाकरण एंट्री, RBSK टीम द्वारा आंगनबाड़ी व ट्राइबल हॉस्टल में बच्चों की जांच, NCD स्क्रीनिंग व फॉलोअप के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का 7 दिन में निराकरण करने और अस्पतालों में स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कर सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा।

