KORBA:-पंचायतों में शुरू होगा सेनेटरी व विशेष देखभाल कचरे का संग्रहण: जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग….स्वच्छता की नई पहल: अब पंचायतों में घर-घर से उठेगा सेनेटरी कचरा
पंचायतों में शुरू होगा सेनेटरी व विशेष देखभाल कचरे का संग्रहण: जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग
स्वच्छता की नई पहल: अब पंचायतों में घर-घर से उठेगा सेनेटरी कचरा
कोरबा- माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 25 जून 2026 को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागृह, नगर पालिका निगम कोरबा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यशाला में प्रथम चरण में शामिल किए गए जिले के 15% ग्राम पंचायत को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से 65 ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव व सभी विकासखंड से बल्क वेस्ट जनरेटर के स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए। आयोजित कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने कहा कि गीले कचरा का उचित निपटान ग्रामीणजन खाद बनाकर कर रहे हैं।सूखा कचरा के साथ ही साथ सेनेटरी कचरा व विशेष देखभाल कचरा का संग्रहण अब गांव में स्वच्छाग्रही करना प्रारंभ कर रही हैं, शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लक वेस्ट जनरेटर की संख्या काफी कम है। ब्लक वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में शामिल सभी केंद्रीय व राज्य सरकार के विभाग या उपक्रम, स्थानीय निकाय, पब्लिक सेक्टर उपक्रम या निजी कंपनी,पर्यटन स्थल, होटल, हॉस्पीटल, रेलवे स्टेशन , स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, सामुदायिक हॉल, आवासीय सोसायटी, औद्योगिक इकाईयों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। पहले कचरा संग्रहण व उसका पृथक्करण करने का कार्य निकाय क्षेत्र में होती थी। अब ग्राम पंचायतों में स्व सहायता समूह की स्वच्छाग्रही दीदी कचरा संग्रहण का कार्य अच्छे से कर रही हैं। कार्यशाला में आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल प्रसन्ना सोनकर, उपायुक्त नगर निगम कोरबा, नगर निगम कोरबा के स्वच्छता निरीक्षक डॉ. संजय तिवारी, जिला समन्वयक एसबीएम (जी) विमल धिरही, सभी ब्लॉक के ब्लॉक समन्वयक, बल्क वेस्ट जनरेटर के स्टेकहोल्डर्स व पंचायत सचिव उपस्थित थे।

