
KORBA:-अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस: कोरबा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस: कोरबा में विधिक साक्षरता शिविर, जेल से गांव तक चला जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति करतला, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा हेमंत रात्रे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, सुश्री ग्रेसी सिंह व्यवहार न्यायधीश कनिष्ठ श्रेणी, तृप्ति राघव व्यवहार न्यायधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, सुरेश केडिया पैनल अधिवक्ता, नंद किशोर पासवान डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा, विक्रम सिंह राठौर सहायक लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा, प्रमोद तिवारी, सहायक लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा, श्रीमती सीमा नायक, सहायक लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा, कु० सीमा चौहान सहायक लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा व पैरालिगल वालंटियर द्वारा जिला कोरबा में जिला जेल कोरबा, उप जेल कटघोरा, बाल संप्रेषण गृह कोरबा, बालिका गृह कोरबा, बाल गृह दर्री, ग्राम पंचायत बड़मार, मशान, सकडुक्ला, पुटा, गंगदेई में नालसा की डान योजना (नालसा डॉन ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर आ ड्रग फ्री इंडिया स्कीम 2025) योजना के अनुक्रम में मादक पदार्थों के दुरूपयोग और अवैद्य तस्करी के खिलाफ विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जिला कोरबा के कटघोरा, करतला, पाली क्षेत्रों में आमजनों को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उददेश्य के बारे में जागरूक कराया गया। जिसमें यह बताया गया है कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैद्य तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करना और समाज को नशें से मुक्त करने के लिए यह दिवस एक सामुहिक संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के माध्यम से जिला जेल कोरबा के बंदियों और उप जेल कटघोरा के बंदियों के द्वारा नशा के दुष्प्रभाव के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा को छोड़ने के बारे में संदेश दिया गया है जो कि एक विशेष पहल है। विधिक साक्षारता शिविर का मुख्य रूप से उददेश्य नालसा के डान योजना 2025 के अंतर्गत लोगों को नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान सामाजिक समस्याओं और इसके अवैध व्यापार के बारे में जागरूक किया जाना है। नालसा की निःशुल्क विधिक सहायता के पात्र व्यक्ति के बारे में भी जानकारी प्रदान किया गया।



