भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी का भव्य सामूहिक श्रवण, 135 युवा-135 महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी का रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम में 135 युवा और 135 महिलाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को एकाग्रता से सुना।
आयोजन की विशेषता यह रही कि 135वीं कड़ी के अवसर पर ठीक 135 युवा और 135 महिलाएं एक साथ उपस्थित हुईं। उपस्थितजन ने राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को सुना। पूरे कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
गोपाल मोदी: मिट्टी के गणेश और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया जोर
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को निरंतर जनहित की महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। उन्होंने आगामी गणेश चतुर्थी पर प्लास्टर ऑफ पेरिस के बजाय मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने का आह्वान किया ताकि पर्यावरण और जल स्रोत सुरक्षित रहें।
उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। श्री मोदी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हर नागरिक की भूमिका है। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक से अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने को कहा।
रितु चौरसिया: समाज को सकारात्मक दिशा देता है ‘मन की बात’
प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो प्रसारण नहीं है, बल्कि यह समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार युवा और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
विकास-आरती अग्रवाल की भूमिका रही अहम
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी आरती अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान ‘मन की बात’ पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, विकास अग्रवाल, आरती विकास अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह, सह संयोजक अविनाश दुबे, सूरज पांडेय, राहुल नवनीत शुक्ला, संजीव शर्मा, उदय श्रीवास्तव, अंजना सिंह, शिव चंदेल, कमला गुप्ता, रानी यादव, दीपा पांडेय, रिंकू गुप्ता, कन्हैया साहू, करण सोनी, हेमा साहू, इंद्रमोहन झा, सपना झा, अतुल जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



