निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा NH खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित
भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारे में असुरक्षा के चलते NHAI ने सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट किए बंद
रायपुर, 30 जून 2026
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए के निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
NHAI के अनुसार, यह खंड अभी निर्माणाधीन है और तकनीकी रूप से सामान्य यातायात के लिए तैयार नहीं है। सुरक्षा कारणों और निर्माण कार्य में बाधा न आए, इसलिए सभी प्रवेश एवं निकास मार्ग तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं।
वर्तमान में इस मार्ग का उपयोग केवल परियोजना से जुड़े निर्माण वाहनों, मशीनरी तथा अधिकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों तक ही सीमित रहेगा।
NHAI ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम और संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्माण स्थल के आसपास अनावश्यक आवागमन से बचें।



