MJM मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल में जुलाई माह में देश के नामी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर देंगे सेवाएं
मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल में जुलाई माह में देश के नामी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर देंगे सेवाएं

कोरबा। शहरवासियों को अब बड़े शहरों जैसी सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा अपने शहर में ही उपलब्ध होगी। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड, कोरबा द्वारा जुलाई 2026 के लिए विजिटिंग सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों का शेड्यूल जारी किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक निर्धारित तिथियों पर मरीजों की जांच, परामर्श एवं उपचार करेंगे।
डॉक्टरों का विजिट शेड्यूल इस प्रकार है:
1 जुलाई (बुधवार): डॉ. चारु शर्मा – गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट एवं पेट रोग विशेषज्ञ
1 जुलाई (बुधवार): डॉ. प्रतीक धावलिया – जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन
4 जुलाई (शनिवार): डॉ. राहुल जैन – यूरो सर्जन
5 जुलाई (रविवार): डॉ. निखिल जैन – पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ
10 जुलाई (शुक्रवार): डॉ. अमोल पड़गांवकर – कैंसर विशेषज्ञ
11 जुलाई (शनिवार): डॉ. अमित जैन – न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन
12 जुलाई (रविवार): डॉ. महेंद्र सामल – कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ)
12 जुलाई (रविवार): डॉ. समर्थ शर्मा – गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट एवं पेट रोग विशेषज्ञ
14 जुलाई (मंगलवार): डॉ. अभिषेक गावरी – यूरोलॉजिस्ट
17 जुलाई (शुक्रवार): डॉ. विनय कुमार – किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट)
19 जुलाई (रविवार): डॉ. निखिल जैन – पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज पूर्व में अपॉइंटमेंट लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी, ऑपरेशन, डिलीवरी, ICU एवं NICU जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।



