उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन
कोरबा 09 जुलाई 2026/
न्याय को सरल, सुलभ एवं आपसी सहमति के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली ‘‘स्पेशल लोक अदालत‘‘ के साथ होगा।
स्पेशल लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इसके पूर्व राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के मध्यस्थता केन्द्रों में सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पक्षकारों की सहायता करेंगे पक्षकार सुलह वार्ताओं में प्रत्यक्ष अथवा ऑनलाईन माध्यम से शामिल हो सकते है। अभियान में अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं संबंधित पक्षों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गयी है। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को ‘‘समाधान समारोह‘‘ में शामिल करने के लिए गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जिसे भरकर आवेदन किया जा सकता है। यह फार्म सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाईटSupreme Court of India पर उपलब्ध है।
गूगल लिंकःGoogle Frome-Special Lok Adalat 2026 2026 फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गयी है। समाधान समारोह में दीवानी एवं पारिवारिक विवाद, बैंक ऋण एवं वसूली, बीमा दावा, मोटर दुर्घटना दावा जैसे मामले शामिल है।
क्रमांक 584/सुरजीत/
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


