13 से 18 जुलाई तक जिले में चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान, 14 वर्ष की किशोरियों को लगेगा निःशुल्क टीका
कोरबा। महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के उद्देश्य से जिले में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन नहीं मना चुकी किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी टीका लगाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एन. केशरी ने बताया कि टीकाकरण जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा तथा रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित निर्धारित स्वास्थ्य संस्थानों में किया जा रहा है।
टीकाकरण के लिए आधार कार्ड अथवा अन्य फोटो पहचान पत्र मान्य होगा। पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अभिभावक द्वारा हस्ताक्षरित शपथ पत्र भी स्वीकार किया जाएगा। लाभार्थियों का पंजीकरण यू-विन (U-WIN) पोर्टल पर किया जाएगा तथा डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि पात्र किशोरियों को निर्धारित तिथि के भीतर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-13 से 18 जुलाई तक जिले में चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान, 14 वर्ष की किशोरियों को लगेगा निःशुल्क टीका
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


