शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
* *थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
गिरफ्तार आरोपी
सोहन बरेठ उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम महुदा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा । पीड़िता ने दिनांक 30.06.26 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सोहन बरेठ द्वारा शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक *अशोक वैष्णव* के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक *सत्यम चौहान*, आरक्षक *गौरीशंकर राय*, *ईश्वरी राठौर* एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


