KORBA:-आयुष्मा कोरबा ने महापौर संजू देवी सिंह राजपूत को किया सम्मानित

“सेवा ही उद्देश्य है, नगर के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगी” – महापौर संजू देवी
नगर के सर्वांगीण विकास के लिए महापौर संजू देवी सिंह राजपूत सम्मानित
कोरबा । आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत को उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण, संवेदनशीलता एवं नगर के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे अविस्मरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह होटल टॉप इन टाउन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयुष्मा कोरबा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महापौर श्रीमती राजपूत को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
सम्मान ग्रहण करने के पश्चात महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत ने कहा, _“हम सबका उद्देश्य सेवा है। मिलकर हम सभी सेवा कार्य करेंगे और नगर पालिक निगम कोरबा के विकास का नया आयाम गढ़ेंगे। मेरा मानना है कि जनप्रतिनिधि को सहजता से उपलब्ध होना चाहिए। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि न केवल आप लोगों के लिए, वरन पूरे नगर के लिए मैं सरलता से उपलब्ध हूं और रहूंगी। पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।”_
इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप, आयुष मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, आयुष्मा पेंड्रा के जिलाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय शर्मा, आयुष्मा कोरबा के संरक्षक डॉ. आर.सी. पांडे सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. जे.पी. चंद्रा, डॉ. के.के. पोद्दार, डॉ. उदय शर्मा, डॉ. कमलेश दुबे, डॉ. अतुल धाबु, डॉ. सपना धाबु, अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, सचिव डॉ. राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. पदुम लाल साहू, डॉ. प्रदीप देवांगन, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. प्रियदर्शिनी मिश्रा, डॉ. राजीव श्रीवास, डॉ. हेमंत पटेल, डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. उपमा नायक, डॉ. ललित साहू, डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. अजय निर्मलकर, डॉ. स्वर्ण सिंह चंद्रा, डॉ. अनूप सिंह कंवर, डॉ. अमितेष शुक्ला, डॉ. ऋतु सिंह, डॉ. राजश्री, डॉ. मेमु पटेल, डॉ. अरविंद साहू, डॉ. बंशीधर नायक एवं डॉ. अश्विनी आर्य सहित आयुष्मा के पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आयुष्मा कोरबा के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने किया।



