चाकाबुड़ा स्कूल परिसर में फिर भरा पानी
0 पढ़ाई रही प्रभावित, शिक्षकों व विद्यार्थियों को हुई भारी परेशानी
कोरबा। मानसून की तेज बारिश ने एक बार फिर ग्राम चाकाबुड़ा के प्राथमिक स्कूल परिसर की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सोमवार को हुई भारी वर्षा के बाद पूरा स्कूल परिसर पानी से लबालब भर गया। जगह-जगह पानी जमा जाने से विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बच्चों को पानी के बीच से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ा, जबकि कई स्थानों पर जलभराव के कारण परिसर में आवागमन तक मुश्किल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। हर वर्ष बारिश शुरू होते ही स्कूल परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग स्थायी समाधान करने में अब तक असफल रहा है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा जल निकासी व परिसर सुधार के लिए पूर्व में आवश्यक निर्देश और आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उन पर आज तक अमल नहीं किया गया। नतीजा यह है कि हर बारिश में बच्चे और शिक्षक परेशानी झेलने को मजबूर हैं। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी घंटों तक परिसर में जमा रहता है। इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, बल्कि फिसलकर चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, यदि समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। कई बार शिकायत करने और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर वर्ष केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य दिखाई नहीं देता। इससे ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से मांग की है कि स्कूल परिसर का तत्काल निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था तथा आवश्यक निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराया जाए। उनका कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की अव्यवस्था बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-चाकाबुड़ा स्कूल परिसर में फिर भरा पानी…….पढ़ाई रही प्रभावित, शिक्षकों व विद्यार्थियों को हुई भारी परेशानी
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


