सीएसईबी चौकी: बुधवारी बाजार में ऑटो चालक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी का निकाला पैदल जुलूस
कोरबा l कोरबा अंतर्गत सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाजार स्थित विद्यालय के पास ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास करने के सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कथित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैं की उक्त घटित मामले में मुख्य आरोपी और उसके एक नाबालिग साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना की शुरुआत सड़क पर साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद से हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ऑटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल चालक का उपचार जारी है। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी का घटनास्थल से न्यायालय तक पैदल जुलूस भी निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं नाबालिग आरोपी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-सीएसईबी चौकी: बुधवारी बाजार में ऑटो चालक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी का निकाला पैदल जुलूस
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


