धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत
कोरबा l छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश के करोड़ों युवाओं और छात्रों के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि “यह छात्रों की बुलंद गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की बड़ी जीत है। देश का युवा जब सड़कों पर उतरकर अपने हक की लड़ाई लड़ता है, तो तानाशाह सरकारों को भी झुकना पड़ता है।”
डॉ. महंत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “पिछले कुछ समय से जिस तरह से एक के बाद एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, उसने लाखों होनहार छात्रों के भविष्य पर अंधकार का साया ला दिया था। युवाओं के खून-पसीने की मेहनत और उनके माता-पिता के सपनों के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा था।”
नेता प्रतिपक्ष ने एक जारी अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कुछ प्रमुख मांगें उठाई हैं, जिसके अंतर्गत उन्होंने मांग करते हुए कहा की सरकार तुरंत कड़े कानून और मजबूत पारदर्शी व्यवस्था लागू करे ताकि भविष्य में कभी भी किसी भी परीक्षा का पेपर लीक न हो सके, शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों की मांग कर रहे निहत्थे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, देश के लाखों युवाओं का समय, भविष्य और मनोबल तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री खुद सामने आएं और देश के सभी प्रभावित छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
डॉ. महंत ने कहा कि, भारत का भविष्य हमारे युवा हैं। यदि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाएगा, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


