विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज: कोरबा में प्री-सीटिंग एवं री-सीटिंग के माध्यम से पक्षकारों के बीच सुलह का प्रयास
कोरबा। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आयोजित समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) के अंतर्गत कोरबा में प्री-सीटिंग एवं री-सीटिंग की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस अभियान का उद्देश्य न्याय को सरल, सुलभ और घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा द्वारा बताया गया कि समाधान समारोह का शुभारंभ 21 अप्रैल 2026 से किया गया है, जिसकी परिणति 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के रूप में होगी। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का भी आपसी समझौते के आधार पर निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
प्री-सीटिंग एवं री-सीटिंग बैठकों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति के मध्यस्थता केंद्रों में किया जा रहा है। प्रशिक्षित मध्यस्थों एवं न्यायिक अधिकारियों द्वारा पक्षकारों से व्यक्तिगत रूप से तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
माननीय प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गरिमा शर्मा, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ममता भोजवानी तथा तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे ने भी विभिन्न प्रकरणों में पक्षकारों के साथ सुलह-वार्ता कर समझौते के आधार पर मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिक से अधिक पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से इस समाधान प्रक्रिया में सहभागी बनने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज: कोरबा में प्री-सीटिंग एवं री-सीटिंग के माध्यम से पक्षकारों के बीच सुलह का प्रयास
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


