सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी ने पोंडी उपरोड़ा और दर्री बस्ती स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने पहुंचे सीएमएचओ, कमियों में सुधार के दिए निर्देश
जिले के दो स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, मरीजों से ली फीडबैक, समय पर ड्यूटी के निर्देश
कोरबा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति परखने के उद्देश्य से *मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने रविवार को दो स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
डॉ. केशरी ने सबसे पहले *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोंडी उपरोड़ा* और इसके बाद *शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर दर्री बस्ती* का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, ओटी, एनआरसी, दवा वितरण कक्ष, भंडार कक्ष, प्रयोगशाला और एक्स-रे कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही संधारित अभिलेखों की जांच कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ओपीडी और आईपीडी में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से सीधे बात कर स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्टोर में दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों के रखरखाव और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया।
*डॉ. केशरी ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निम्न निर्देश दिए:*
1. *समय पर उपस्थिति* सुनिश्चित करें और आधार बेस्ड 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करें
2. *मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, एनसीडी* सहित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों का शतप्रतिशत क्रियान्वयन करें
3. *आयुष्मान भारत आभा आईडी और वय वंदना कार्ड* बनाने की गति बढ़ाएं
4. सभी उपलब्धियों को संबंधित पोर्टल में समय पर दर्ज करें
5. मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दें और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें
बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने मौसमी बीमारियों और सर्पदंश से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं व तैयारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। डॉ. केशरी ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी अधिकारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।



