थाना बिर्रा पुलिस ने End to- Ind विवेचना के तहत नशे के खिलाफ की सख्त बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा परिवहन कर बिक्री करने के मामले में दो आरोपी गिफ्तार
- आरोपियों के कब्जे से 3.780 किलोग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद
- दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर गिरफ्तार आरोपी
- कैलाश कुमार आजाद उम्र 37 साल निवासी टूडरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़– बिलाईगढ़
- पुरुषोत्तम साहू उम्र 45 साल निवासी ठकुरडिया थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़– बिलाईगढ़
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना बिर्रा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ind to ind विवेचना के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3.780 किलोग्राम गांजा कीमती 57800₹ जब्त की है।
विवरण दिनांक 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि स्कूटी में सवार एक व्यक्ति कैलाश कुमार आजाद के द्वारा बिक्री हेतु गांजा रखा है कि सूचना पर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बिर्रा के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर आरोपी कैलाश कुमार आजाद को बिर्रा क्षेत्र के ग्राम सिलादेही निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से 3.780 किलोग्राम गांजा बरामद किया जाकर पूछताछ करने पर बताया कि पुरुषोत्तम साहू निवासी ठकुरडिया से गांजा बिक्री करना जिस पर बिर्रा पुलिस द्वारा in to विवेचना के तहत आरोपी पुरुषोत्तम साहू को उनके सकूनत से पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से दोनो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना बिर्रा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 92/2026 के तहत धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनो विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, ASI तीजराम जांगड़े एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



