मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा लिया गया ब्लाक समन्वयकों की बैठक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केशरी की अध्यक्षता में जिले के समस्त विकासखण्डों के ब्लाक समन्वयक एवं स्वस्थ्य पंचायत समन्वयकों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला लेखा प्रबंधक, जिला समन्वयक, शहरी समन्वयक, डीएमसी, 10 ब्लाक कोऑर्डिनेटर तथा 05 एसपीएस उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा व्यापक समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में पहचान एपं रजिस्टर्ड करने,एचआरपी गर्भवती महिलाओं की पहचान और जॉंच सुनिश्चित करनें, गर्भवती महिलाओं के द्वारा आयरन , कैल्सियम की दवाईयॉं खाई जा रही है या नही की मॉनिटरिंग करने , टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु टीबी के संदिग्ध मरीजों का एक्स-रे करवाने हेतु प्रेरित करना, मातृ एवं शिशु मृत्यु को कम करने कार्ययोजना बनाकर कार्य करने, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के अतंर्गत मरीजों की पहचार, एंट्री में सहयोग, क्षेत्र में मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु प्रचार प्रसार लोगों को जागरूक करने, मौसमी बिमारियों के हो जाने पर उपचार एवं निगरानी , क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं को रोकने जनजागरूकता करने तथा उपचार के लिए तुरंत निकटतम प्रा.स्वास्थ्य केन्द्र भेजने एवं मितानिन दवापेटी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि मितानिने अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर लोगों को मौसमी बिमारी, सर्पदंश की घटनाओं को रोकने जागरूक करें। साथ ही लोगों को मौसमी बिमारी होने या सर्पदंश की घटना होने पर तुरंत निकटम चिकित्सालय जाने के लिए प्रेरित करे। मितानिन दवा पेटी में आवश्यक दवाईयॉ की उपलब्धता सुनिश्चित करे।साथ ही दिनांक 01 अगस्त से 07 अगस्त तक चल रहे स्तनपान सप्ताह में गर्भवती महिलाओं तथा समाज के लोगों को 0 से 06 माह तक के बच्चों के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दें।



