कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
कार्य में लापरवाही बरतने वाली 02 सीएचओ को कारण बताओ नोटिस देने के दिये निर्देश
कलेक्टर की अध्यक्षता में दिनांक 15.11.2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, कंसलटेंट, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे भवन, एचआर, टीबी,कुष्ठ, मलेरिया, मातृस्वास्थ्य, शिशुस्वास्थ्य , टीकाकरण, एनसीडी, आयुष्मान भारत अभियान, एचआरपी, मातृमृत्यु, शिशु स्वास्थ्य, उपकरण एवं दवाईयों की उपलब्धता, एनिमिया मुक्त भारत, संस्थागत प्रसव एवं अन्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दिए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के लिए नए भवन बनाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें, तथा जिन भवनों में मरम्मत की आवश्यकता है उसका चिन्हांकन कर मरम्मत हेतु प्रस्ताव भेजें। एचआर के संबंध में उन्होने कहा कि कोई अस्पतालों में मानव संसाधन की कमी नहीं होना चाहिए यदि कोई कर्मचारी त्याग पत्र देता है तों उस पद पर वेटिंग लिस्ट से कर्मचारी की नियुक्ति करे। सामु.स्वास्थ्य केन्द्र करतला में एक्स-रे टेक्नीशियन का पद खाली होने के कारण जीवन दीप समिति से भर्ती करने को कहा। उन्होने कहा कि बॉंड पिरिएड में कार्यरत चिकित्सक को किसी अन्य स्वास्थ्य केन्द्र में संलग्न नहीं करना है। पैरामेडिकल कर्मचारियों को दूसरी जगह संलग्न नहीं करना है , यदि आवश्यक हो तो अनुमोदन पश्चात् संलग्न करें। सामु.स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ी उपरोड़ा में सर्जन उपलब्ध होने के कारण 15 दिवस के भीतर ओटी स्टेब्लिश कर सर्जरी शुरू करने के निर्देश दिए।
टीबी कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होने वनरेबल पापुलेशन कवरेज बढ़ाने, 100 प्रतिशत निक्षय पोर्टल में इंद्राज करने, जिले के टीबी स्कोर को रेड जोन से बाहर करने , सभी संभावित टीबी मरीजों का एक्स-रे करने, निक्षय पोषण योजना के तहत शतप्रतिशत भुगतान करने, नाट मशीनों को कैपिसिटी के हिसाब से जॉंच करने, एमएलटी की दो पालियों में ड्यूटी लगाकर जॉंच कराने, तथा निक्षय पोर्टल मे प्राथमिकता से जॉंच कराने के निर्देश दिए साथ ही प्रत्येक सोमवार को टीबी स्कोर को गुप में भेजने को कहा।
मातृ स्वास्थ्य,शिशु स्वास्थ्य, एचआरपी, टीकाकरण की समीक्षा करते हुए समस्त गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में पंजीयन करने , आयरन फोलिक एसिड की दवा देने, समस्त एचआरपी की 9 एवं 14 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में भेजकर जॉंच कराने,100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने, सभी मितानिनों को पोस्ट नेटल केयर के लिए प्रशिक्षित करने , प्रसव की संख्या के बराबर बीसीजी लगाने,, एनआरसी में 100 प्रतिशत बेड आक्यूपेंसी करने के निर्देशदिए साथ ही कहे कि सभी विकासखण्ड 05 ग्रामों को चुनकर वहॉं प्रसव के बराबर बीसीजी लगा है कि नहीं समीक्षा करें।
आरबीएसके की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों और ऑंगनबाडियों में सभी बच्चों की जॉच एवं उपचार किया जावे । शतप्रतिशत 0 से 40 वर्ष के लोंगों की सिकल सेल जॉंच, एनीमिया मुक्त भारत की शतप्रतिश एण्ट्री,मितानिन दवा पेटियों की मॉनिटरिंग 100 प्रतिशत लागों का आभा रजिस्ट्रेशन किया जाना है।
उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त सामु./प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एण्टी स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित किया जावे यदि एण्टी स्नेक वेनम की उपलब्धता होने के बावजूद उपयोग नहीं किया जाता है तो कार्यवाही की जावेगी ।
पाली विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मदिर पोंड़ी की सीएचओ अंजू कंवर तथा कोरबा विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ रागिनी टंडन को कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए साथ हीं अस्पतालों में दवाओं एवं उपकरण की उपलब्धता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए।
