जशपुर में हुए मानव तस्करी के तार जुड़े कोरबा से-कथित आरोपी गिरफ्तार
कोरबा । जशपुर में मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में पुलिस ने कोरबा के श्यांग थाना क्षेत्र के गांव चिर्रा से एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे जशपुर ले गई है।
जानकारी के अनुसार 2016 में जशपुर से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाया गया था। उसे एक मकान में काम पर लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने एक कथित आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने 4 जनवरी 2017 को रेस्क्यू कर नाबालिग बालिका को दिल्ली से ढूंढ वापस लाया गया था। पुलिस की पूछताछ में नाबालिग बालिका ने बताया था कि सीतापुर निवासी आरोपिया, कोरबा निवासी आरोपी के द्वारा उसे अच्छा पैसा व काम का लालच दे बहला-फुसलाकर कर अपने साथ दिल्ली ले गए थे। एक घर में काम पर लगा दिया था। मामले में पुलिस ने 2018 में ही आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया था। मामले में दो फरार कथित आरोपियों की पुलिस के द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने उक्त मामले को चिन्हित करते हुए फरार कथित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई थी। जिनके द्वारा फरार आरोपियों को पकडने पुलिस के मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया था, साथ ही पुलिस के टेक्निकल टीम के मदद ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त फरार कथित आरोपी कोरबा जिला क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम में आया हुआ है, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम चिर्रा से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं पुलिस की जांच में पता चला कि तीसरे कथित आरोपी की मृत्यु हो गई है, जिसके संबंध में पुलिस की जांच जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जशपुर में हुए मानव तस्करी के तार जुड़े कोरबा से-कथित आरोपी गिरफ्तार…..पुलिस की जांच जारी
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


