
KORßA:- DMF मद से राशि स्वीकृत न करने से नाराज, जनपद सदस्यों ने किया सामान्य सभा की बैठक का बहिष्कार

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत की गई थी, लेकिन जनपद सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
जनपद सदस्यों का कहना है कि दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए जिला कलेक्टर से जिला खनिज न्यास (DMF) मद से राशि स्वीकृत करने की मांग की थी, लेकिन जिला कलेक्टर द्वारा इस पर किसी प्रकार की रुचि नहीं ली गई और न ही कोई कार्यवाही की गई।
इसी से नाराज होकर जनपद सदस्यों ने आज की सामान्य सभा की बैठक का बहिष्कार किया। सदस्यों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक सामान्य सभा की बैठकों का बहिष्कार जारी रहेगा।










