Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
सरस संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन कोरबा। आदि शक्ति मां महामाया जगदंबा की कृपा से शारदा विहार, मेन रोड, दुर्गा पंडाल, फेस 1 में सार्वजनिक सरस संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शुरू हुआ.आयोजन के प्रथम दिन कलश जल यात्रा, वेदी पूजन, ख्याद्यायायी की शुरुआत जोर शोर से एवं विधि पूर्वक सम्पन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा में भारी संख्या में उपस्थित होकर पूजन की शुरुआत की।कथा का पावन प्रसंग दिनांक 19 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा।ज़्यादा जानेंफ़िल्म सूचियां और थिएटर शो का समयभौगोलिक संदर्भशहर और…
अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई जिलेभर में चला सघन अभियान, 34 वाहन जब्त – अवैध खनन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी कोरबा, 20 मार्च 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने आज पूरे जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ व्यापक और प्रभावी अभियान चलाया। यह संयुक्त कार्रवाई अचानक दबिश देकर की गई, जिसमें कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों का पता चला और कुल 34 वाहनों को पकड़कर जब्त किया गया।खनिज विभाग के उप संचालक श्री…
जिला कोरबा में खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कोरबा, 20 मार्च 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नवां रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत कोरबा जिले में आवश्यक वस्तुओं, विशिष्ट केरोसिन तथा डीज़ल/पेट्रोल के सुचारु वितरण और परिवहन व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर संचालित किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आम जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों, सुझावों तथा आवश्यक जानकारी का संकलन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।नियंत्रण कक्ष के प्रभावी संचालन हेतु जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए…
चिरायु योजना बनी संजीवनी, लक्ष्मीनारायण को मिला नया जीवन कोरबा, 20 मार्च 2026/यह कहानी कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित एक छोटे से गाँव सकदुकला की है, जहाँ प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी में अध्ययनरत छात्र लक्ष्मीनारायण पढ़ाई करता है। खेलते-कूदते समय उसका सांस फूलना, बार-बार सर्दी-जुकाम होना और जल्दी थक जाना उसके माता-पिता के लिए लगातार चिंता का विषय बना रहता था। एक दिन विद्यालय में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिरायु टीम पहुंची। परीक्षण के दौरान टीम को लक्ष्मीनारायण की हृदय गति में असमानता पाई गई। स्थिति गंभीर जानकर चिरायु टीम ने तुरंत उसके माता-पिता को विद्यालय…
पीएम श्री विद्यालयों को उन्नत करने के लिए नियमित करें निरीक्षण – सीईओ दिनेश कुमार नाग कोरबा, 19 मार्च 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के पीएम विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित करने हेतु नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। सीईओ श्री नाग ने कहा कि जिले में संचालित 16 पीएम श्री विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए…
सीईओ जिला पंचायत ने ली उल्लास नव साक्षर महापरीक्षा की तैयारी की समीक्षा बैठक कोरबा/19 मार्च 2026/जिले में ‘उल्लास –नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ अंतर्गत 22 मार्च को आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन महापरीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश नाग ने गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में समीक्षा बैठक ली। सीईओ ने के द्वारा आगामी महापरीक्षा के सफल आयोजन हेतु केंद्रवार तैयारियों, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं समन्वय संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सीईओ श्री नाग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी 572 उल्लास…
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पंचवटी में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन कोरबा 20 मार्च 2026/छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के तत्वाधान में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह मे मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग सहित अन्य अतिथियो की उपस्थिति में मनाया गया। इसके पश्चात जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता के द्वारा उद्बोधन भाषण दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत जिला पंचायत के सी.ई.ओ. दिनेश…
जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 से 29 मार्च तक कोरबा 20 मार्च 2026/जनगणना 2027 अंतर्गत नियुक्त फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण 23 मार्च से 29 मार्च तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम कोरबा (जोन क्रमांक 1 से 7 तक), नगर पंचायत पाली, छुरीकला, नगर पालिका परिषद दीपका, बांकीमोंगरा, कटघोरा के सभी फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।इसी तरह तहसील कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली, पोड़ीउपरोड़ा, दर्री, हरदीबाजार, बरपाली, भैंसमा,…
निर्माण कार्यों की प्रगति और समय सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने निर्माण विभागों की ली बैठक जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश निर्माणाधीन चिर्रा-श्यांग मार्ग पर नियमित रूप से पानी छिड़काव करने व प्रगति लाने हेतु किया निर्देशित सभी निर्माण स्थल पर समानांतर कार्य संचालित कराने, मशीनरी एवं मैन पॉवर बढ़ाने के निर्देश धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस देने व कार्य में रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने किया निर्देशित कोरबा 20 मार्च 2026/जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए…
शहर सौदंर्यीकरण की ओर निगम का एक और कदम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नवस्थापित अशोक स्तंभ का किया लोकार्पण( आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवागन सहित निगम के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामय उपस्थिति कोरबा 20 मार्च 2026 -महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज नगर निगम कोरबा द्वारा तानसेन चैक में नवस्थापित अशोक स्तंभ का करतल ध्वनि के बीच लोकार्पण किया। इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवंागन, चन्द्रलोक सिंह, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, चेतन सिंह मैत्री, पंकज देवांगन…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.