Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
बिहान ने बदली तकदीर – संघर्ष से सफलता तक सावित्री बिस्वास की प्रेरक उड़ान कोरबा, 21 जून 2026/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका परिणाम है कि अनेक महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज में नई पहचान स्थापित कर रही हैं।विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत गुरमा की निवासी श्रीमती सावित्री बिस्वास ऐसी ही प्रेरणादायक महिलाओं में शामिल…
सफलता की कहानी// प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी सहारा, श्रवण दास मानिकपुरी को मिली नई ऊर्जा कोरबा, 21 जून 2026/पाली विकासखंड के ग्राम पुलालीकला के किसान श्री श्रवण दास मानिकपुरी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित होकर बेहद प्रसन्न हैं। योजना की 23वीं किस्त की राशि उनके बैंक खाते में सफलतापूर्वक प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहयोग मिला है।श्री मानिकपुरी बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से समय-समय पर मिलने वाली सहायता राशि से बीज, खाद तथा अन्य…
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में योग कार्यक्रम का हुआ आयोजनकोरबा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर एच टी पी पी दर्री में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में पतंजलि महिला समिति की योग शिक्षिकाओं श्रीमती ललिता केंवट एवं श्रीमती इंदु रजक द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात श्रीमती भावना…
सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से प्रसन्न किसान, समय पर मिली कृषि आदान सामग्रीकृषक बाबू सिंह ने सराही कृषि आदान वितरण की सुव्यवस्थित व्यवस्था, मुख्यमंत्री का जताया आभारकोरबा, 22 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। किसानों को समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था से खेती-किसानी को नई गति मिली है। खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसान सहज और सरल प्रक्रिया के माध्यम से खाद एवं बीज प्राप्त कर रहे हैं,…
सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा हेतु रवाना हुआ 20 सदस्यों का दल कोरबा 22 जून 2026/संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सांस्कृतिक यात्रा आयोजित की गई है।भारत वर्ष सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाते हुए अपने सांस्कृतिक इतिहास और धरोहरों पर गर्व और गौरव की अनुभूति कर रहा है, वही दूसरी ओर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आस्था के अटूट पर्व पर 22 जून से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन कर नई चेतना का…
बच्चों की पढ़ाई न हो प्रभावित, जनदर्शन में शिक्षा एवं छात्रावास सुविधा सुनिश्चित करने की पहलपेट्रोल पंप संचालन में अनियमितता की शिकायत पर प्रशासन सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाईकलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश149 आवेदन हुए प्राप्त, शिक्षा, जनहित व मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर त्वरित समाधान हेतु किया निर्देशितकोरबा, 22 जून 2026/जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित…
जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्ची को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा श्रीमती सुप्रिया की आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कोरबा, 22 जून 2026/कलेक्टर जनदर्शन में आज पुरानी बस्ती, रानी रोड निवासी श्रीमती सुप्रिया मतवानी ने कलेक्टर कुणाल दुदावत के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी पुत्री के लिए स्कूल ड्रेस, कॉपी-पुस्तक एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीद पाने में असमर्थता व्यक्त की।श्रीमती सुप्रिया ने बताया कि उनकी पुत्री इस शैक्षणिक सत्र में इम्प्रेसिव मॉन्टेसरी प्ले स्कूल, पुरानी…
जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्ची को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्रीकोरबा, 22 जून 2026/कलेक्टर जनदर्शन में आज पुरानी बस्ती, रानी रोड निवासी श्रीमती सुप्रिया मतवानी ने कलेक्टर कुणाल दुदावत के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी पुत्री के लिए स्कूल ड्रेस, कॉपी-पुस्तक एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीद पाने में असमर्थता व्यक्त की।श्रीमती सुप्रिया ने बताया कि उनकी पुत्री इस शैक्षणिक सत्र में इम्प्रेसिव मॉन्टेसरी प्ले स्कूल, पुरानी बस्ती में केजी-1 कक्षा में अध्ययन करेगी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वे बच्ची के लिए गणवेश, पाठ्यपुस्तकें,…
डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 24 जून कोकोरबा, 22 जून 2026/मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 24 जून को शाम 04 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है।प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना पर चर्चा, पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि योजना पर भी चर्चा की जाएगी। ग्रामीण स्वरोजगार…
किसानों को कृषि कार्य हेतु डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराने कलेक्टर के निर्देशअनुमति उपरांत ड्रम, बोतल व जेरीकेन में भी मिलेगा ईंधनशिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9691901259 जारीकोरबा, 22 जून 2026/पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के विक्रय संबंधी जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) संचालकों को किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।जारी निर्देशानुसार जिले में स्थापित सभी रिटेल आउटलेट पंपों के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य हेतु सीधे उनके ट्रैक्टर एवं कृषि कार्य से संबंधित वाहनों की…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.