Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
राज्य सरकार की बेहतर व्यवस्था से किसानों को समय पर मिल रहे कृषि आदान सामग्रीखाद-बीज की सहज उपलब्धता से बढ़ा किसानों का भरोसा, शीला टोप्पो ने जताई खुशी कोरबा, 17 जून 2026/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसका लाभ जिले के किसानों को सहजता से मिल रहा है, जिससे उनमें उत्साह और संतोष का वातावरण है।कोरबा जिले के देलवाड़ीह की कृषक श्रीमती शीला टोप्पो भी उन किसानों में शामिल हैं जिन्हें समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध…
मछुआ सहकारी समिति रिंगनिया के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारीकोरबा 17 जून 2026/मछुआ सहकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।रिटर्निंग अधिकारी श्री जी.आर.भतरा द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 23 जून 2026 को सुबह 11.30 बजे से अपरांह 03.30 बजे तक समिति कार्यालय में लिया जायेगा। विषेष साधारण सम्मिलन में मतदान 01 जुलाई को सुबह 10 बजे से अपरांह 03 बजे तक सोसायटी कार्यालय में कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना…
नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जिले में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम17 से 26 जून तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेशकोरबा 17 जून 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक ’नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों…
दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड निर्माण के निर्देशविशेष आवश्यकता वाले बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिला प्रशासन की पहलकोरबा 17 जून 2026/विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के प्री-प्राइमरी, एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र दिव्यांग बच्चों की जानकारी संकलित कर उनका यूडीआईडी कार्ड समयबद्ध रूप से बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण…
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में लोक कलाकार, साहित्यकार, विशिष्टजन होंगे सम्मिलितनोडल अधिकारी हुए नियुक्तकोरबा 17 जून 2026/संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून 2026 तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं।सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन, राष्ट्रीय-राज्य सम्मान से सम्मानित कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार 22 जून को सुबह 7 बजे विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा गुजरात जाने हेतु कार्य संपादन के लिए श्री पूर्णन्दु तिवारी मुख्य…
कलेक्टर ने पल्स पोलियो अभियान 2026 के संबंध में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक लीअभियान की सफलता हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देशकोरबा 17 जून 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 28 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान 2026 हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक हुई।कलेक्टर ने जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान की तैयारी के संबंध मेें जानकारी लेते अभियान की सफलता हेतु पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस हेतु…
किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होती है – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का समापन किया उद्योग मंत्री ने
वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग ‘एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’ मुंबई, 17 जून 2026: वेदांता समूह ने आज भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी चार नव-डिमर्ज्ड कंपनियों को बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्ट किया। इस ऐतिहासिक लिस्टिंग के साथ रणनीतिक धातुओं, क्रिटिकल मिनरल्स, एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर तथा आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में केंद्रित, विश्वस्तरीय व्यवसायों का एक मजबूत पोर्टफोलियो तैयार हुआ है। ये…
पथ विक्रेताओं को व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है पीएम स्वनिधि योजना – महापौर ( जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित किया गया पीएम स्वनिधि महोत्सव व लोक कल्याण मेला ) कोरबा 17 जून 2026 – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सड़क व फुटपाथ पर एवं गली-मोहल्ले में फेरी लगाकर व्यवसाय करने वाले शहरी पथ विक्रेताओं, लघु व्यवसायियों को उनके व्यवसाय हेतु सुगम रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। उन्होने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा…
निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर की माताश्री सुशीला देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर कोरबा। नगर निगम की सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह राजपूत की माताश्री श्रीमती सुशीला देवी का आज दोपहर हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीमती सुशीला देवी सरल, मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उन्होंने अपने जीवन में परिवार के संस्कारों और सामाजिक मूल्यों को सदैव प्राथमिकता दी। उनके स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणा…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.