Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
सहकार्य बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति कोरबा के जारी मतदाता सूची के सम्बंध में दावा आपत्ति आमंत्रित 10 नवम्बर तक दावा आपत्ति कर सकते है प्रस्तुत कोरबा 03 नवम्बर 2025/सहकार्य बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित कोरबा के मतदाता सूची का प्रकाशन 03 नवंबर को किया गया है।रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहकार्य बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित कोरबा पंजीयन क्रमांक 345 से प्राप्त जानकारी अनुसार जारी मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा आपत्ति 10 नवंबर तक मंगाया गया है। किसी सदस्य को आपत्ति होने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा आपत्ति ब्रजेन्द्र धर शर्मा प्रबंधक/सदस्य को कार्यालयीन समय पर समिति कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते…
पीएमएनएम का आयोजन आईटीआई कोरबा में 10 नवंबर को कोरबा 03 नवंबर 2025/अप्रेटिसशिप योजनान्तर्गत प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएम) का आयोजन 10 नवंबर को आईटीआई कोरबा में किया जा रहा है।आईटीआई कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योगों/ प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षाणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन एवं नियोजन किया जायेगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि एवं आईटीआई उत्तीण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 10 नवंबर को प्रातः 9 बजे उपस्थित होकर पंजीयन एवं नियोजन की कार्यवाही कर सकते हैं।
राज्योत्सव 2025: संस्कृति, संगीत और उत्साह का संगम छत्तीसगढ़ी जसगीत गायिका अलका चंद्राकार दे रही अपनी प्रस्तुति गायिका के मधुर ध्वनि से कार्यक्रम स्थल हो रहा गुंजायमान स्थानीय कलाकारों के आकर्षक कार्यक्रमों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत कोरबा 03 नवम्बर 2025/ पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, जिसे राज्य शासन द्वारा हर्षोल्लास के साथ रजत वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर में घण्टाघर के ओपन थियेटर मैदान में राज्योत्सव-2025 का जिला स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है,।आयोजन के दूसरे दिवस 03 नवम्बर को छत्तीसगढ़ी जसगीत…
जिला स्तरीय राज्योत्सव का समापन आज कवि सम्मलेन सहित स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुति कोरबा 03 नवंबर 2025/जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन डां. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर घंटाघर चौक में 02 नवंबर से किया जा रहा है। जिला स्तरीय राज्य उत्सव का समापन के अवसर पर 04 नवंबर को कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया है। साथ ही स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आम नागरिकों से राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है ।
जटराज में ग्रामवासियों की सहमति से परिसंपत्तियों का सर्वे प्रारंभ कोरबा 03 नवम्बर 2025/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा के कार्यालय में दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को प्रशासन, एसईसीएल प्रबंधन एवं ग्राम जटराज के ग्रामवासियों के मध्य अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई थी। इसमें बसाहट, रोजगार एवं मुआवजा संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वार्ता से संतुष्ट होकर ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से परिसंपत्तियों के सर्वे के लिए सहमति प्रदान की। इसके अनुक्रम में आज दिनांक 03 नवम्बर 2025 को ग्रामवासियों की उपस्थिति एवं आपसी सहमति से कुल 12 परिसंपत्तियों का सर्वे किया गया। सर्वे…
राज्योत्सव 2025: संस्कृति, संगीत और उत्साह का संगम छत्तीसगढ़ी जसगीत गायिका अलका चंद्राकार दे रही अपनी प्रस्तुति गायिका के मधुर ध्वनि से कार्यक्रम स्थल हो रहा गुंजायमान स्थानीय कलाकारों के आकर्षक कार्यक्रमों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत कोरबा 03 नवम्बर 2025/ पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, जिसे राज्य शासन द्वारा हर्षोल्लास के साथ रजत वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर में घण्टाघर के ओपन थियेटर मैदान में राज्योत्सव-2025 का जिला स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है,।आयोजन के दूसरे दिवस 03 नवम्बर को छत्तीसगढ़ी जसगीत…
राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग का सूचना एवं प्रदर्शनी स्टॉल आकर्षण का केंद्र आमजनों को शासकीय योजनाओं की मिली जानकारी, निःशुल्क पुस्तिकाओं का किया गया वितरण कोरबा 03 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के अवसर पर कोरबा शहर के घंटाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम परिसर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं औंपर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है, जहाँ आम नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।इसी क्रम में जिला जनसंपर्क विभाग, कोरबा द्वारा भी एक…
KORBA:-लगभग 5 करोड़ की लागत से बना नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर हुआ खंडहर-4.80 करोड़ में होगा उसका रिनोवेशन
लगभग 5 करोड़ की लागत से बना नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर हुआ खंडहर-4.80 करोड़ में होगा उसका रिनोवेशनकोरबा । कोरबा शहर के खरमोरा क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ जीएनएम स्कूल (नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर) जमीन विवाद की वजह से शुरू नहीं हो सका। दूसरी ओर करीब एक दशक से भवन के खाली पड़े होने के कारण वहां से दरवाजे-खिड़की सहित फर्श पर लगे टाईल्स भी उखाड़कर चोरी कर लिए गए।इस वजह से बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गई, जो नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गयी। इसकी वजह से स्थानीय लोग अत्यंत परेशान हैं। दूसरी…
साडा कन्या विद्यालय के रासेयो इकाई ने प्रशांति वृद्धाश्रम में किया श्रमदानकोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर रासेयो के जिला संगठक वाय.के तिवारी के नेतृत्व में सर्वमंगला मंदिर के पास स्थित प्रशांति वृद्ध आश्रम का भ्रमण किया गया। जहां स्वयं सेवक छात्राओं ने मिलकर वृद्धाश्रम परिसर की साफ-सफाई की। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक तथा सह प्रभारी रेणुका लदेर के मार्गदर्शन में स्वयं सेविकाओं ने आश्रम के अंदर तथा बाहर साफ सफाई का कार्य किया।श्रमदान कार्य के पश्चात वृद्ध जनों के मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे एकल गीत, समूह नृत्य, कविता…
उपभोक्ता आयोग के सदस्यों के लिए आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला अंतर्गत जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य ममता दास हुईं शामिलकोरबा । केन्द्रीय उपभोक्ता मामले विभाग की पहल पर महाराष्ट्र विधी विश्वविद्यालय, नागपुर में तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के राज्य उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।राज्य उपभोक्ता आयोग, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ से 8 जिलों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को नामित किया गया, जिनमें कोरबा जिले से जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य ममता दास शामिल हुई। इनके अलावा जांजगीर-चांपा से अध्यक्ष प्रशांत कुंडू, रायपुर से अध्यक्ष डॉ. केशवर…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.