Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण-भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमनकोरबा l इतिहास प्रसिद्ध समाजसेविका, कुशल प्रशासक, न्यायप्रिय शासक एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा रिसदी स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों, सुशासन, जनसेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण…
विभिन्न वार्डो में 01 करोड़ 80 लाख रू. के विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण उद्योग मंत्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया विकास कार्यो का भूमिपूजन लोकार्पण कोरबा 29 मई 2026 – नगर पालिक निगम केारबा के 09 वार्डो में आज 01 करोड़ 80 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण सम्पन्न हुआ।नगर पालिक…
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन कोरबा 30 मई 2026 -नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 52, 53, 54 एवं 58 में 01 करोड़ 08 लाख रूपये के नये विकास कार्य कराये जायेंगे, आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में…
KORßA:-कोरबा विकास समिति ने जिले की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से विशेष चर्चा की है और डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक कराने की मांग रखी है। कोरबा। कोरबा विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर जिले की गंभीर रेल समस्याओं एवं प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। समिति ने कलेक्टर को अवगत कराया कि हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार 7 से 17 जून तक कोरबा से संचालित होने वाली अधिकांश यात्री रेलगाड़ियां रद्द रहने की संभावना है। पहले से ही कोरबा क्षेत्र में रेल सुविधाएं अत्यंत सीमित हैं, ऐसे में बड़ी…
KORßA:-पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव के आश्रित मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग बच्चे कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत…. जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव के आश्रित मोहल्ले में रहने वाले कमलेश कुमार, इंदिस तिर्की और शिव टेकाम नामक नाबालिग बच्चे दोपहर के समय घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए तीनों बच्चे पास में स्थित एक बड़े पेड़ के नीचे जाकर खड़े…
राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने लिखा पत्र। राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन। 50 हजार से अधिक आदिवासी और वन निवासी परिवारों को उनके कानूनी हक से किया जा रहा वंचित। छत्तीसगढ़ में वन अधिकार अधिनियम की धारा 3(1)(घ) को तत्काल प्रभाव से लागू कराने की मांग की। राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा, मछली नीति वन अधिकार कानून के विपरीत। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राष्ट्रपति जी का पत्र के संज्ञान पर जताया आभार। रायपुर, 30 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…
सुशासन तिहार 2026नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित,आमजनों को योजनाओं की जानकारी रखने व लाभ उठाने हेतु किया गया प्रेरितशिविर में 569 आवेदन प्राप्त 150 आवेंदनो का हुआ मौके पर निराकरणकोरबा 29 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज जनपद पंचायत करतला के ग्राम नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों…
खाद वितरण में पारदर्शिता व नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई शासन द्वारा निर्धारित मात्रा अनुसार किसानों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ खाद प्रदान करने के दिए निर्देश किसानों की सहायता हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर सभी समितियों में प्रदर्शित करने किया निर्देशित कोरबा 30 मई 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों की सुचारु एवं पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहकारी समिति प्रबंधकों एवं निजी…
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित कोरबा, 30 मई 2026/ कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी/ईओडब्ल्यू इकाई बिलासपुर द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 0/2026 की कार्रवाई में कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री प्रदीप मिश्रा को 29 मई 2026 को प्रार्थी श्री अमृत बघेल से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी श्री मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया…
सुशासन तिहार 2026राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविरकृषक रामलाल चौहान को मिला 2 एचपी पंप, सिंचाई सुविधा से खेती होगी सुगमकोरबा 29 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण, सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक उन्नति को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितैषी योजनाएं संचालित कर रही है। सुशासन तिहार 2026 इसी सोच का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है, जिसके जरिए शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों में कृषकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान, आवश्यक दस्तावेज, योजनाओं की जानकारी…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.