Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
KORBA:-ग्राम पंचायत तिलकेजा में कन्या आश्रम की बाउंड्रीवाल तोड़े हुए कलेक्टर से शिकायत…. कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा में कन्या आश्रम की बाउंड्रीवाल तोड़े आंगनबाड़ी भवन निर्माण का सामने आया मामला जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा में शासन के नियमों को ताक पर रखकर कन्या छात्रावास (आश्रम) परिसर के भीतर आंगनबाड़ी भवन निर्माण कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बिना शासकीय अनुमति कन्या आश्रम की बाउंड्रीवाल तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे आदिवासी बालिकाओं की सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडराने लगा है।मामले को लेकर ग्राम तिलकेजा निवासी अनंत कुमार धीवर ने कलेक्टर कोरबा को लिखित…
अब अमृत सरोवर स्थलों पर होगा ‘सरोवर संवाद’ विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के प्रावधानों एवं अधिकारों पर होगी चौपाल पर चर्चा……. विशेष सूचनात्मक सत्रों के माध्यम से ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक कोरबा/02 फरवरी, 2026/विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों एवं कानूनी अधिकारों की जन-जागरूकता के उद्देश्य से जिले के समस्त अमृत सरोवर स्थलों पर सरोवर संवाद का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में यह आयोजन विशेष सूचनात्मक सत्रों के रूप में चौपाल पर चर्चा के माध्यम से किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि भारत की संसद द्वारा पारित विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन…
KORBA:-एचआईव्ही/एड्स जन जागरूकता अभियान पर हेल्थ केयर प्रोवाइडर एवं अन्य हॉस्पिटल स्टाफ के लिए 1 दिवसीय बैठक सम्पन्न`कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ.रविकान्त सिह राठौर के नेतृत्व में एचआईव्ही/एड्स जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम अंतर्गत इंटेसीफाईड आईईसी कैम्पेन के तहत जिले में सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा हे इस अभियान के अंतर्गत एचआईव्ही/एड्स एवं एक्ट 2017 विषय इस अभियान के अंतर्गत इंटेंसीफाईड आईसी कैम्पेन के तहत जिले में सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एचआईव्ही/एड्स एवं एक्ट 2017 विषय पर हेल्थ केयर प्रोवाईडर एवं…
. पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज का कोरबा प्रवास, समस्त राजपत्रित एवं थाना चौकी प्रभारियों की ली गई मीटिंग बीट सिस्टम को सुदृढ़ करने, एवं जनता की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के द्वारा “सशक्त मोबाइल ऐप” को कोरबा ज़िले में भी किया गया लागू पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष में मीटिंग का आयोजन किया गया। उक्त क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, जिले के तीनों अनुभागों…
किफायती जन आवास नियम -2025 अब कृषि भूमि पर भी वैध कॉलोनी विकास संभव छोटे भू-स्वामियों को पहली बार योजनाबद्ध कॉलोनी विकसित करने का अवसरकोरबा 02 फरवरी 26/राज्य सरकार द्वारा जारी किफायती जन आवास नियम-2025 ने आम नागरिकों, छोटे भू-स्वामियों और मध्यम स्तर के बिल्डर्स के लिए नए अवसर प्रदान किए हैं। नई नियमावली के अंतर्गत अब कृषि भूमि पर भी विधिवत आवासीय कॉलोनी विकसित की जा सकेगी। इस कदम से वर्षों से बढ़ती अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी रोक लगेगी और निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।नई नीति में पहली बार…
जनगणना- 2027 समिति गठित कोरबा 02 फरवरी 2026/भारत सरकार एवं जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 अन्तर्गत जिले के लिए आईटी इन्फ्र्रास्ट्रक्चर, पीओएल/वाहन किराया/आकस्मिक निधि व्यय का क्रियान्वयन तथा जिला प्रशासन/चार्ज स्तर में तकनीकी सहाय/एमटीएस कार्मिको की नियुक्ति अधिकृत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराया जायेगा।उक्त कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा 05 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव को समिति का अध्यक्ष, जिला कोषालय अधिकारी निशांत पांडेय को वित विशेषज्ञ/सदस्य, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत कुमार जायसवाल को तकनीकी विशेषज्ञ/सदस्य, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज को सदस्य…
पाली महोत्सव हेतु रूचि की अभिव्यक्ति 10 फरवरी तक आमंत्रित कोरबा 02 फरवरी 2026/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (सामुदायिक आदिवासी कला, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन) कार्यक्रम का 15 एवं 16 फरवरी को विकासखंड पाली के ग्राम केराझरिया में किया जायेगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।पाली महोत्सव 2026 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित/खाति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुत…
पीएमएनएम का आयोजन आईटीआई कोरबा में 09 फरवरी को कोरबा 02 फरवरी 2026/अप्रेटिसशिप योजनान्तर्गत प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएम) का आयोजन 09 फरवरी को आईटीआई कोरबा में किया जा रहा है।आईटीआई कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योगों/ प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षाणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन एवं नियोजन किया जायेगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि एवं आईटीआई उत्तीण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 09 फरवरी को प्रातः 9 बजे उपस्थित होकर पंजीयन एवं नियोजन की कार्यवाही कर सकते हैं।
ग्राम पंचयात सिंघिया में उद्यमिता जागरूकता शिविर 03 फरवरी को कोरबा 02 फरवरी 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिंघिया में 03 फरवरी को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। इस शिविर में जिले के ऐसे युवक-युवतियां/उद्यमी जो स्वयं का व्यवसाय/उद्यम स्थापना के लिए अनुदानित ऋण का लाभ लेने के इच्छुक हैं, वे इस शिविर में सम्मिलित होकर लाभ उठा सकते हैं।
साकेत में हर्षोल्लास से मनाया गया महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का जन्मदिन (सभापति, आयुक्त, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने दी महापौर को जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाएं )कोरबा 02 फरवरी 2026 -महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का जन्मदिन आज 02 फरवरी को नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महापौर श्रीमती राजपूत ने करतल ध्वनि के बीच केक काटा, वहीं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने महापौर श्रीमती राजपूत को जन्मदिवस की हार्दिक…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.