Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 18 सितंबर कोकोरबा 15 सितंबर 2025/कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 18 सितंबर को शाम 05 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में आहूत की गई है। सर्व संबंधितों को बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।क्र/सुरजीत/
रोजगार मेला हुआ आयोजित कोरबा 15 सितंबर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा रजत जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 12 सितम्बर 2025 को शासकीय ई.व्ही पी.जी.कॉलेज कोरबा एवं 13 सितम्बर 2025 को कमला नेहरू कॉलेज कोरबा में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में कुल 08 नियोजक सम्मिलित हुए जिसमें जिफसा कोरबा, वेक्टर फायनेंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, आईसेक्ट पी.एम.के.के. कोसाबाड़ी कोरबा, टाटा.ए.आई.ए.लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमि. वेदांता कोरबा, सोनी मल्टी सर्विसेस, स्पंदना स्फूर्ति फायनेंशियल लिमि0 जांजगीर, रिफ्लेक्शन मैनेजमेंट सर्विस कोरबा सम्मिलित हुए। कंपनियों द्वारा कुल 550 पद के लिए रोजगार मेला का आयोजन…
एनएचएम अधिकारी/कर्मचारियों को 16 सितंबर तक कार्यालय में उपस्थिति देने हेतु किया गया निर्देशित जिसके अंतर्गत एनएचएम अधिकारी/कर्मचारियों को दुर्घटना अवकाश में प्रावधानित तीस दिन के अवैतनिक अवकाश को सवैतनिक अवकाश देने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार वार्षिक कार्य मुल्यांकन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिकूल टिप्पणी की स्थिति में कार्य सुधार नोटिस/सेवा समाप्ति के पूर्व पर्याप्त अवसर दिए जाने का निर्णय, माह जुलाई 2023 की स्थिति में संविदा कर्मचारियों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन वृद्धि प्रदान करने संबंधी राज्य कार्यकारिणी समिति द्वारा सैद्धांतिक सहमति व वित विभाग छत्तीसगढ़ शासन से सहमति प्राप्ति उपरांत वेतनवृद्धि प्रदान करने की…
परसराम का बना पक्का मकान, अब बारिश में नहीं होना पड़ता परेशान पीएम आवास योजना ने कई मुसीबतों से दिया छुटकारा करतला विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम जामपानी में निवास करने वाले परसराम पटेल ने बताया कि पीएम आवास योजना से उन्होंने गांव में पक्का मकान बनवाया है। उन्होंने बताया कि वह बहुत गरीब है और आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि वह अपना खुद का पक्का मकान बनवा सके। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना में नाम आने के बाद पहली किस्त मिली तो उन्होंने घर बनाने का काम शुरू किया। हितग्राही ने बताया कि वह जिस कच्चे…
13 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 02 लाख 98 हजार 894 मामले निपटाए गएकोरबा 15 सितंबर 2025/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का 13 सितंबर 2025 को वर्चुअल और भौतिक उपस्थिति मोड में आयोजन किया गया। इसमें सर्वोच्च न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक के न्यायालयों में लोक अदालत आयोजित की गयी। जिला न्यायालय कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों- कटघोरा, करतला एवं पाली में लंबित, दांडिक, सिविल, मोटर दुर्घटना,…
कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश बांध व नदी के समीपस्थ इलाकों में मुनादी कराने हेतु किया निर्देशित बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी कोरबा 15 सितम्बर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य लाइन डिपार्टमेंटल अधिकारी कर्मचारियों को सक्रियता से कार्य करने निर्देशित किया है। उन्होंने बांध एवं नदी के समीपस्थ इलाकों से चल अचल परिसम्पत्तियों को हटाने…
भराव होने पर बांगो बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं कोरबा/ कार्यपालन अभियंता बांगो बांध ने बताया है कि आज दिनांक 15/09/2025 को दोपहर 3:00 बजे मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.00 मीटर एवं जलभराव 90.12% हो गया है। बांध का जलस्तर एवं जल की आवक यदि लगातार बढ़ती रही अथवा जलभराव 92% से अधिक होने पर एवं जल की अत्यधिक मात्रा में आवक होने पर मिनीमाता बांगो बांध के जलद्वार (गेट) पुनः खोले जा सकते है।
सचिन पायलट के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा मशाल रैली और आम सभा का आयोजनकोरबा 15 सितम्बर – वोट चोरी, हकीकत में लोकतंत्र की चोरी के मुद्दों को लेकर कांग्रेस इन दिनों वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के साथ-साथ हस्ताक्षर अभियान पूरी ताकत के साथ चला रही है जिसके तहत कोरबा में 16 सितम्बर को सुभाष चैक निहारिका से स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान तक विशाल मशाल यात्रा, हस्ताक्षर अभियान एवं आमसभा होगी।कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि 16 सितम्बर को संध्या 7 बजे निहारिका टाकीज…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय: शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती हेतु वित्त विभाग की मिली अनुमति रायपुर, 14 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उच्च शिक्षा में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु बड़ा निर्णय लिया गया है जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों की कमी को दूर किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार तथा उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने…
रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली विभागीय समीक्षा बैठकमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली विभागीय समीक्षा बैठकयोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कुपोषण उन्मूलन और आंगनबाडियों के व्यवस्थित़ संचालन पर दिए कड़े निर्देश रायपुर, 14 सितम्बर 2025 योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कुपोषण उन्मूलन और आंगनबाडियों के व्यवस्थित़ संचालन पर दिए कड़े निर्देशयोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कुपोषण उन्मूलन और आंगनबाडियों के व्यवस्थित़ संचालन पर दिए कड़े निर्देश महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग द्वारा…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.