Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
तकनीक से सशक्त गाँवः अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधारविश्वास का सहारा-गांव में ही समय, धन और श्रम तीनों की बचतकोरबा दिनांक 21 अगस्त 2025/भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गांव-गांव तक डिजिटल सेवाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित “अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र“ अब ग्रामीण अंचलों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कोरबा जिले के ग्राम बेला में प्रारंभ हुए इस केन्द्र ने ग्रामीणों को न केवल समय की बचत कराई है, बल्कि उन्हें शहरों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति दिलाई है। अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र में बैंकिंग सेवाओं से लेकर दस्तावेज़ सत्यापन,…
कलेक्टर ने किया वन अधिकार पट्टा निरस्तकोरबा 21 अगस्त 2025/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने पात्रता नहीं होने के कारण प्राप्त पट्टे को निरस्त कर छत्तीसगढ़ शासन के पक्ष में राजस्व अभिलेख दुरूस्त किये जाने हेतु तहसीलदार पोंड़ी उपरोड़ा को आदेशित किया है।प्राप्त जानकारी अनुसार न्यायालय कलेक्टर कोरबा के आदेश दिनांक 21/08/2025 को अनावेदक श्री रामावतार पिता देवनारायण जाति-गोंड, मूलतः ग्राम कुम्हारीसानी के निवासी है, परन्तु उनके द्वारा वर्तमान में ग्राम-कांसामार प0ह0नं0-34 तहसील पोड़ीउपरोड़ा, जिला-कोरबा (छ0ग0) में विगत 04-05 वर्षो से कब्जा कर खसरा नंबर 16/1 में से रकबा 1.216 हे0 भूमि का वन अधिकार पट्टा प्राप्त किया…
सेजेस पसान में होगी शिक्षकों की नियुक्तिकोरबा 21 अगस्त 2025स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पसान, वि.खं. पोड़ी उपरोड़ा में शिक्षको की पदस्थापना को लेकर वहां के छात्र-छात्राओं के द्वारा पसान में चक्का जाम किया गया था, जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी.उपाध्याय द्वारा संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा को तत्काल पसान जाकर स्कूल की समस्या के संबंध में प्रतिवेदन देने के लिए निर्देशित किया गया।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पसान में वर्तमान में स्वीकृत सेटअप के विरूद्ध 11 पद शिक्षक के रिक्त है, जिस पर छात्रों के…
रजत जयंती वर्ष : कोरबा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुई महतारी सम्मेलनकोरबा 21 अगस्त 2025/महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। महतारी सम्मेलन में माताओं एवं महिलाओं को एक साथ लाकर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पोषण व स्वास्थ्य एवं महिला अधिकारों से अवगत कराते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं के विषय में जानकारी जैसे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098,…
माँझीपारा के विद्यालय को मिला खेवइया, यहाँ के विद्यार्थी बनेंगे पढ़इयायुक्ति युक्तकरण से शिक्षिका की नियुक्ति से पढ़ाई हुई आसानकोरबा 21 अगस्त 2025/शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगा नाला में बड़ी संख्या में मांझी परिवार निवास करते हैं। नाव चलाने, मछली बेचने सहित मजदूरी कर अपना आजीविका चलाने वाले इन परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने शासन ने इनके बसाहट के पास ही प्राथमिक शाला प्रारंभ किया। अन्तिम छोर वाले इस गाँव के पाठशाला में पिछले कई साल से विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से नियमित शिक्षक नहीं थे। शिक्षको की कमी…
बी.सी.पी.पी. कालोनी की समस्याओं पर आयुक्त ने ली एन.टी.पी.सी. व बालको प्रबंधन की बैठक कालोनी की साफ-सफाई, कचरे के व्यवस्थापन एवं वहॉं की स्वच्छता व समस्याओं के निराकरण पर कार्य करने को कहा
वोमेन फार ट्री स्वसहायता समूह की महिलाओं ने लगाए पौधे, लिया पौधे के संरक्षण संवर्धन का संकल्प आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित निगम के पार्षदों ने भी किया पौधा रोपण कोरबा 21 अगस्त 2025 – भारत सरकार की योजना ’’ वोमेन फार ट्री ’’ के तहत आज महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास ’’ उमंग ’’ के परिसर में पौधों का रोपण किया एवं इन पौधों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद अशोक चालवानी, एम.आई.सी.सदस्य अजय कुमार चन्द्रा व सरोज शांडिल्य, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा,…
एम.पी.नगर विस्तार में रिक्त जमीनों को गंदगी से मुक्त करने बनेगें मिनी गार्डन, लोगों को मिलेगी सुविधा, छोटी दुकानें बनाकर कामर्शियल लेन बनाने की कार्ययोजना पर होगा कार्य आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अधिकारियों की टीम के साथ महाराणा प्रताप नगर पहुंचे, डोर-टू-डोर भ्रमण कर ली समस्याओं की जानकारी, साफ-सफाई, सड़क, नाली, अतिक्रमण अवैध कब्जे, सी.एण्ड डी.वेस्ट व उद्यान से जुड़ी समस्याओं पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश कोरबा 21 अगस्त 2025 – नगर पालिक निगम केरबा के पं.रविशंकर नगर जोनांतर्गत आने वाले महाराणा प्रताप नगर विस्तार में स्थित सामुदायिक भवन के पास व एक अन्य स्थान पर स्थित रिक्त जमीनों को…
डॉ मन्नूलाल चेलक गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानितरायपुर _मार्शल आर्ट कराते प्रशिक्षक डॉ मन्नूलाल चेलक को उनके द्वारा आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के स्कूलों में छात्राओं को कराते प्रशिक्षण देने के लिए “गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” से सम्मानित किया गया है।उन्हें यह सम्मान 11,973 छात्राओं को कराते प्रशिक्षण देने के लिए दिया गया है, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ टंकराम वर्मा के हाथों यह सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ मन्नूलाल चेलक ने बताया कि वे विगत 30 वर्षों से कराते प्रशिक्षण नियमित और विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आत्मरक्षा…
बालको ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु समुदाय में चलाया जागरूकता अभियान बालकोनगर, 20 अगस्त 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समुदाय में जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कंपनी की सामुदायिक विकास परियोजना मोबाइल हेल्थ वैन एवं आरोग्य के अंतर्गत छह अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से समुदाय के 180 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। शिविरों में समुदाय को मच्छर जनित बीमारियों और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.