Author: रामेश्वर ठाकुर

कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी कोरबा, 10 मार्च 2026/विकासखंड कोरबा के दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से पहुँच सके, इसके लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कार्य की धीमी प्रगति देखकर उन्होंने नाराज़गी व्यक्त की और त्वरित सुधार हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।कलेक्टर ने निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय, आंगनबाड़ी भवन तथा शिक्षक एवं चिकित्सक…

Read More

रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट केंप का आयोजन 11 मार्च को कोरबा 10 मार्च 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से  नियोजक -. प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड सर्विसेस प्रा0लि0, कोरबा, द रियल हण्टर बालको कोरबा, कृष्णा कॉरपोरेशन कोरबा और अपोलो फार्मासिटिज लिमि0 रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – सिक्योरिटी गार्ड – 70, सिक्योरिटी सुपरवाईजर – 10, सिक्योरिटी गार्ड  डॉग हेण्डलर – 10,  सिक्योरिटी गार्ड  डॉग हेण्डलर –  02, सी.आर.ओ.- 02, टेक्निकल असिस्टेंट- 06, फार्मासिस्ट‘ 10, फार्मेसी…

Read More

सड़क सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन सख्त कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य स्थलों को सुधारने के दिए निर्देश सड़कों की सफाई और वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण हेतु विशेष शिविर लगाने के निर्देश डस्ट उड़ने वाले मार्गों पर पानी छिड़काव के निर्देश कोरबा, 10 मार्च 2026/जिले में सड़क सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता देते हुए आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटना नियंत्रण एवं सुधारात्मक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश…

Read More

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता और प्रगति लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश अविवादित नामांतरण, नक्शा-बटांकन एवं अविवादित बंटवारा प्रकरणों को एक माह में निराकृत करने के निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक कोरबा, 10 मार्च 2026/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण में तीव्र गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निराकृत…

Read More

/सफलता की कहानी// महतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान दृ सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/वनांचल क्षेत्र की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना ने जीवन में नए अवसर और आर्थिक सहारा प्रदान किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कमी और सीमित संसाधनों के कारण जीवन यापन कठिन था, लेकिन इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिला है।बोड़ानाला गांव की रहने…

Read More

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यो की हुई गहन समीक्षा उचित मूल्य दुकानों में समय पर खाद्यान्न भंडारण और सुव्यवस्थित राशन वितरण के दिए निर्देश स्वास्थ्य शिविरों के साथ घर-घर पहुंचकर आयुष्मान, वय वंदन कार्ड और आभा आईडी बनाने हेतु किया निर्देशित पीवीटीजी बसाहटों में पीएम जनमन योजना के लक्षित परियोजनाओं की समयबद्ध पूर्णता हेतु किया निर्देशित पंचायतों में स्वीकृत नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देशकोरबा 10 मार्च 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और उनके बेहतर…

Read More

कलेक्टर ने डिजिटल भारत निधि के तहत मोबाईल टावर योजना के सम्बंध में ली समीक्षा बैठक अधिकारियों को योजना को गंभीरता से लेने व समयावधि में कार्य पूर्ण करने हेतु किया निर्देशित नेटवर्क विहीन व आंशिक नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चितः- कलेक्टर कोरबा 10 मार्च 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में डिजिटल भारत निधि के तहत जिले में मोबाईल टावर योजना के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने नेटवर्क विहीन गांवों की सूची तैयार करने, टावर लगाने के लिए उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन करने एवं ग्राम सभा से अनुमोदन लेने सहित अन्य…

Read More

//सफलता की कहानी// मेहनत, लगन और कोसा पालन ने बदली जीवन की दिशा कोरबा 10 मार्च 2026/कोरबा जिले के ग्राम बरपाली-तानाखार (वि.ख. पोड़ी-उपरोड़ा) के निवासी शिवकुमार बिंझवार आत्मज दादूलाल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार से आते हैं। उनके पास केवल 1.5 एकड़ कृषि भूमि है और आजीविका के अन्य साधन भी उपलब्ध नहीं थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कोसा कृमिपालन को अपनी आजीविका का आधार बनाया। आज वे कोसा बीज केंद्र बरपाली के सबसे अति-उन्नत कोसा कृमिपालकों में शामिल हैं।पिछले पंद्रह वर्षों से वे सपरिवार कोसा पालन का कार्य कर रहे हैं। मेहनत, तकनीकी जानकारी और रेशम विभाग…

Read More

कोरबा – अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्‍य आतिथ्‍य में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया । कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्‍यक्ष मनोज चौहान और पी सी सी सचिव विकास सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को निर्णय लेने की साहस होनी चाहिए । उन्‍होंने आगे कहा कि आज का दिन स्‍त्री – पुरूष समानता, महिला अधिकारों में…

Read More

कोरबा – कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्‍योत्‍सना महंत के सहमति एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुशंसा पर कांग्रेस शहर अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्‍न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें विनोद अग्रवाल को कोषाध्‍यक्ष, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, अर्चना उपाध्‍याय, पूर्व ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष, दुष्‍यंत शर्मा, अशोक लोध एवं पूर्व एल्‍डरमेन आरिफ खान को उपाध्‍यक्ष का जिम्‍मा दिया गया है । वहीं रमेश जायसवाल, पूर्व एल्‍डरमेन रेखा त्रिपाठी, लक्ष्‍मीनारायण देवांगन, पूर्व एल्‍डरमेन मनीराम साहु, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष सुधीर जैन, एफ डी मानिकपुरी,…

Read More