Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष द्वारा कोरबा जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा उचित मूल्य दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में मिली अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कोरबा, 08 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने आज कोरबा जिले में प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना तथा शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों को बीपीएल दर पर प्रदाय खाद्यान्न की व्यापक समीक्षा की।समीक्षा के दौरान कोरबा जिले में ई-केवाईसी हेतु शेष लगभग 92 हजार सदस्यों को पूर्ण कराने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने उचित…
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित 07 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदनकोरबा 08 जनवरी 2026/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय वर्ष 2026-27 अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026 निर्धारित है। भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 08 फरवरी से 10 फरवरी तक तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 01 मार्च 2026 निर्धारित है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रवेश हेतु संबंधित विकासखण्ड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला/लाफा पाली/पोड़ी उपरोड़ा, प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में संपर्क कर निर्धारित समय…
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए संस्था, पाठ्यक्रम और वर्ष परिवर्तन हेतु 10 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित कोरबा 08 जनवरी 2026/सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा द्वारा जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पोलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के संस्था प्रमुख व छात्रवृत्ति प्रभारी एवं विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन, वर्ष परिवर्तन की प्रक्रिया राज्य स्तर से प्रारंभ कर दिया गया है, जिसकी अंतिम…
भारतीय थलसेना की धमतरी में भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 कोरबा 08 जनवरी 2026/भारतीय थलसेना द्वारा माह मई-जून 2025 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सी.ई.ई.) का आयोजन किया गया था। सी.ई.ई. में उत्तीर्ण युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन दिनांक 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इण्डोर स्टेडियम धमतरी में किया जा रहा है। उक्त लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) में कोरबा जिले से उत्तीर्ण युवाओं को आवेदित पद AV GD हेतु 16 जनवरी, AV Tdn (10th) हेतु 20 जनवरी और AV TT, AV CIK/SKT, AV Tdn (8th) पद हेतु 21 जनवरी 2026 को रैली में सम्मिलित होना…
कोरबा वनमंडल अंतर्गत बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम गडकटरा में अवैध वनोपज भंडारित होने की सूचना मुखबिरों के माध्यम से प्राप्त होने पर वन विभाग द्वारा ग्राम गड़कटरा में बड़ी छापामार कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव के आदेशानुसार तथा उपवनमंडलाधिकारी आशीष खेलवार के निर्देशन में संपन्न हुई। कार्रवाई का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी बालको जयंत सरकार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पसरखेत देवदत्त खांडे द्वारा किया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार सर्च वारंट के आधार पर ग्राम गड़कटरा स्थित तीन घरों में दल-बल के साथ तलाशी ली गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित…
अनुशासनहीनता पर गाज: करतला थाने का आरक्षक निलंबित, विधायक प्रतिनिधि से मारपीट का भी है मामला कोरबा। पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। थाना करतला में पदस्थ आरक्षक विकास कोसले (क्र. 528) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 0 क्या है मामला? आरक्षक विकास कोसले को 31 दिसंबर को डाक वितरण के लिए कोरबा भेजा गया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद 1 जनवरी को वह थाने वापस तो लौटा, लेकिन नियम विरुद्ध तरीके से पूरी रात बिना किसी सूचना के गायब रहा। वरिष्ठ…
अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कड़ी कार्यवाही: चूना पत्थर के 12 प्रकरण एवं रेत के 03 अवैध परिवहन का प्रकरण दर्जजिले में रेत की 20 खदानें स्वीकृत, 02 खदानों की ई-निविदा भी पूर्णकोरबा। कोरबा जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार खनिज अमले द्वारा चूना पत्थर के 12 प्रकरण दर्ज किए गए, वहीं रेत के 3 अवैध परिवहन के प्रकरण भी दर्ज किए गए।इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग ने ग्राम ढेलवाडीह में 7 स्थानों पर अवैध मिट्टी उत्खनन एवं ईंट निर्माण पर कार्यवाही की और ईंट…
महिला कांग्रेस की विरोध प्रदर्शन कोरबा – महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष (राज्यसभा सांसद) फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर दिनांक 9 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 4 बजे, ओपन थियेटर घंटाघर के पास विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित है । महामंत्री माधुरी ध्रुव ने बताया कि उन्नाव गैंगरेप में पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जांच में गड़बड़ी कर आरोपियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है । इसके…
शादी का दबाव बनाने पर हत्या करने का आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद की सजाकोरबा l जानकारी के अनुसार हत्या के तीन साल पुराने मामले में कोरबा न्यायालय ने गला घोंटकर युवती की हत्या कर लाश को नाली में दफनाने का आरोप सिद्ध होने पर युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं।विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार सोनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या का यह मामला जुलाई 2022 का है। ग्राम ढेलवाडीह में रहने वाली युवती की गला घोंटकर उसके ख़ास मित्र ने हत्या कर दी थी। उसने युवती के शव को सागौन बाड़ी ढेलवाडीह…
KORBA:-ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था से बढ़ी कार्यालयीय अनुशासन और पारदर्शिता, सभी विभागों में समयपालन का दिख रहा असर ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था से बढ़ी कार्यालयीय अनुशासन और पारदर्शिता, सभी विभागों में समयपालन का दिख रहा असर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की भी हो रही सराहना कोरबा 08 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक जनवरी 2026 से समस्त शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आधार आधारित ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के बाद जिले के सभी कार्यालयों में उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। कलेक्ट्रेट कोरबा में स्वयं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से पूर्व ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.