Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
जिले में 22 दिसंबर तक किसानों से 679976.80 क्विंटल धान की हुई खरीदी, कोरबा 22 दिसम्बर 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 52 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है।…
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी दूरस्थ व वनांचल क्षेत्र के लोगों की समस्याएँ अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर शीघ्रता से निराकरण के दिए निर्देश मानदेय शिक्षक भुगतान प्रकरण में शिक्षा विभाग को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के धान विक्रय में आ रही बाधाओं के निराकरण करने हेतु खाद्य अधिकारी को किया निर्देशित कोरबा 22 दिसम्बर 2025/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के दौरान जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरण…
कोरबा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के द्वारा आज दिनांक 21 दिसम्बर 2025 रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष बैठक कर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार मनरेगा की जगह नया कानून लाकर व्ही बी जी राम जी कर दिया है ! इस नये कानून से गरीबों के रोजगार के अधिकार छीन जाने का खतरा मंडरा रहा है। जबकि रोजगार के अधिकार मनरेगा के तहत् करोड़ो ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिलता था।ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज…
बालको अस्पताल ने 757 बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की दवा बालकोनगर, 22 दिसंबर, 2025। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में भागीदारी निभाई। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा के नेतृत्व में 757 से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। अभियान की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में अस्पताल से की गई। अस्पताल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीमों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाया। बालको अस्पताल द्वारा…
सामुदायिक स्वा.केन्द्र कटघोरा में कृत्रिम दांत लगवाने की सुविधा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सी के सिंह के मार्गदर्शन में स्वाथ्य सुविधाओ के उन्नयन के दृष्टिकोण से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा सहित जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दंत रोग चिकित्सक की सेवाएँ उपलब्ध करायी गई हैं, इसी तारतम्य में सीएचसी कटघोरा में पदस्थ डॉ तृप्ति नाग एवं डॉ प्रीती गुप्ता दंत चिकित्सक के द्वारा कसनिया निवासी सेम बाई का नए कृत्रिम बत्तीसी दांत लगाया गया ।राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में आरसीटी (दात के…
KORBA:-नगर विकास के लिए सलाहकार समितियों का गठन36 पार्षदों को चार विभागों का दायित्व नगर विकास के लिए सलाहकार समितियों का गठन36 पार्षदों को चार विभागों का दायित्व नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति व अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम के तहत विभिन्न सलाहकार समितियां का गठन किया है। निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने इससे पहले भी दो समितियां का गठन किया था, इस बार चार विभागों के लिए गठित समितियां में 36 पार्षदों को स्थान दिया गया है जिसमें भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। निगम अध्यक्ष नूतनसिंह ठाकुर द्वारा अधिनियम की धारा…
वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह को मातृशोक-अंतिम यात्रा 22 दिसंबर कोकोरबा । कोरबा अंचल के वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह की माता श्रीमती एच.पी. सिंह का 21 दिसंबर को लगभग 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे अपने पीछे पुत्र रवि पी. सिंह, राजेंद्र पी. सिंह और राजकमल राजेश सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण, कोरबा अंचल सहित पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी हैं। शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति की श्रीमती एच.पी. सिंह की 22 दिसंबर सोमवार की सुबह 11:30 बजे मेनोनाइट चर्च के कब्रिस्तान…
आबकारी टीम पर हमला कर अधिकारी को बनाया बंधक
कृष्णधर गोयल को मिली अनुकंपा नियुक्ति
* बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पल्स पोलियो अभियान- प्रथम दिवस 98.22 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कोरबा, 21 दिसम्बर 2025/पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ श्री लखन लाल देवांगन, केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन (वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री) तथा श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम के मुख्य आतिथ्य में नन्हें बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रानी धनराज कुवंर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में किया गया।इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी. के. सिंह, जिला टीकाकरण…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.