Author: रामेश्वर ठाकुर

KORBA :-जिले में सुगम धान खरीदी व्यवस्था से खुश किसान, सरकार की पहल बनी राहत का कारण’ ’कृषक भागीरथी कैवर्त को मिला पारदर्शी एवं सुविधा सम्पन्न धान खरीदी व्यवस्था का लाभ’ कोरबा 08 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी तिहार उत्साहपूर्ण और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन के कारण अन्नदाताओं को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी व्यवस्था सुनिश्चित की गई…

Read More

मेरिट में स्थान बनाने पर दीक्षांत समारोह में एमएससी की छात्रा ममता को मिला सम्मान मिनीमाता शासकीय महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई कोरबा 08 दिसम्बर 2025/ मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय की मेधावी छात्रा ममता पैगवार ने एमएससी रसायन शास्त्र में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित छठवें दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपस्थिति में आयोजित समारोह के दौरान…

Read More

गुरसिया एवं पचरा में अवैध धान भंडारण पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई कोरबा 08 दिसंबर 2025/ अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से भंडारित धान पर व्यापक कार्रवाई की गई। गुरसिया क्षेत्र में किए गए निरीक्षण के दौरान व्यापारी भरत अग्रवाल के गोदाम से 108 बोरी धान और 132 बोरी चार गुठली तथा व्यापारी मोहन लाल अग्रवाल की दुकान से 30 बोरी चार गुठली बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित पाई गई। मंडी अधिनियम के तहत यह संपूर्ण सामग्री जब्त कर ली गई और आगामी कार्रवाई तक संबंधित व्यापारियों की सुपुर्दगी में रखी…

Read More

जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 19 और 20 दिसम्बर को कोरबा 08 दिसंबर 2025/संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्येश्य से पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन संपन्न किया जाना है। युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों में जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर तथा राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जायेगा। युवा…

Read More

डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 11 दिसम्बर को कोरबा 08 दिसम्बर 2025/मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक 11 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में शाम 04 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की…

Read More

जिले में 10 दिसम्बर 2025 को स्थानीय अवकाश घोषितकोरबा 08 दिसम्बर 2025/कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में 10 दिसम्बर 2025 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Read More

सास-बहू और ससुर ने जगाई शिक्षा की लौ, कोरबा में उल्लास नवभारत महापरीक्षा बनी मिसाल कोरबा 08 दिसम्बर 2025/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले में आयोजित उल्लास महापरीक्षा अभियान में 15,950 से अधिक लोगों ने भाग लेकर साक्षरता की दिशा में अभूतपूर्व कदम बढ़ाया। इस महाअभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को इतना सक्षम बनाना है कि वे अपना फॉर्म स्वयं भर सकें, अपना नाम खुद लिख सकें और हस्ताक्षर करने में आत्मनिर्भर बन सकें।जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में आयोजित इस महापरीक्षा में नवसाक्षरों ने अपने दैनिक कार्यों से समय निकालकर सुबह 10 बजे से शाम 5…

Read More

युक्तियुक्त करण से नेवरिया पारा प्राथमिक शाला में आई शिक्षा की नई रोशनी कोरबा 08 दिसम्बर 2025/ जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम नेवरिया पारा में स्थित प्राथमिक शाला वर्ष 1974 से बच्चों को ज्ञान का दीप जला रही है। लंबे समय से यह विद्यालय एकल-शिक्षकीय विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा था, जहाँ केवल एक शिक्षक के सहारे 25 से अधिक बच्चों की शिक्षा व्यवस्था चल रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा विभाग में स्कूलों में अतिशेष शिक्षको के युक्तिकरण हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तिकरण की प्रक्रिया अपनाई। इस प्रक्रिया…

Read More

सबका साथ – सबका विकास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है राज्य सरकार – उद्योग मंत्री उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 20 पथर्रीपारा में किया 25 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन (महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पार्षद व बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री नरेन्द्र देवांगन सहित निगम के एम.आई.सी.सदस्य, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति कोरबा 08 दिसम्बर 2025 -प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

एंटी रैबीज टीकाकरण हेतु दशहरा मैदान में 09 दिसम्बर को लगेगा शिविर पालकों से अपील अपने पालतू डाॅग, बिल्ली को शिविर में लाकर कराएं टीकाकरण कोरबा 08 दिसम्बर 2025 – मंगलवार 09 दिसम्बर को पालतू एवं आवारा कुत्तो, बिल्लियों का एंटी रैबीज टीकाकरण एवं कृमि दवा वितरण हेतु डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-वन स्थित दशहरा मैदान में प्रातः 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा, समस्त कुत्ता, बिल्ली पालकों एवं पशु प्रेमियों से निगम द्वारा अपील की गई है कि वे अपने डाॅग, बिल्ली को शिविर में लाये तथा निःशुल्क टीकाकरण कराएं।निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय तिवारी ने बताया…

Read More