Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
रात्रि में घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा को चोरी करने वाले आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना बम्हनीडीह पुलिस की त्वरित कार्यवाही 👉 आरोपी के कब्जे से चोरी किए सीसीटीवी कैमरा को किया गया बरामद 👉 आरोपी के विरुद्ध अप०क0 92/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर 👉 गिरफ्तार आरोपी निगरानी बदमाश राजकुमार धनुवार उम्र 29 साल निवासी खपरीडीह थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा ⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मुकेश वस्त्राकार निवासी खपरीडीह थाना बम्हनीडीह द्वारा आज दिनांक 06.09.25 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके घर मे…
राखड़ से धान की फसल हुयी बर्बाद 07 सितंबर / मित्तल[7/9, 7:47 pm] X वेद प्रकाश मित्तल: (कोरबा) पुनः हुई चाकूबाजी की घटना
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने बालको इकाई में ई-श्रम कार्ड शिविर किया आयोजितकोरबा । कोरबा जिले में संचालित छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा आयोजित एक शिविर में, श्रम विभाग ने बालको इकाई में ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया। इस शिविर में, अखबार वितरकों ने भाग लिया और अपने ई-श्रम कार्ड बनवाए।ई-श्रम कार्ड एक डिजिटल पहचान पत्र है जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जारी किया जाता है। यह कार्ड श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंचने में मदद करता है।उक्त शिविर में, छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें प्रदेश…
भाद्रपद पूर्णिमा पर माँ सर्वमंगला घाट में जुटे पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवीकोरबा । कोरबा जिले की जीवनरेखा कही जाने वाली हसदेव नदी के संरक्षण और तट सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कार्यरत नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा प्रत्येक मास की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला घाट, कोरबा पर ‘हसदेव आरती’ का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में भाद्रपद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 6 सितंबर को शाम 5 बजे भव्य हसदेव आरती कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि लोगों को नदी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायक प्रयास भी बना।…
चौपाल बैठक में महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा युवक पर दो महिला से संबंध का दावा करने पर पिटाई पुलिस ने किया जेल दाखिलकोरबा । कोरबा जिले में कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक चौपाल बैठक के दौरान एक युवक बैठक में पहुंचा और दो महिलाओं से विवाहोत्तर संबंध होने का दावा करने लगा।जानकारी के मुताबिक उक्त युवक कुछ समय पहले ही अनाचार के मामले में जेल से रिहा हुआ था। वह गांव में घूम-घूमकर दो महिलाओं से संबंध होने की बात कर रहा था। परेशान महिलाओं और उनके परिजनों ने ग्राम मुखिया को यह बात बताई।…
रोटरी क्लब कोरबा व रेडक्रॉस सोसायटी का 9 सितम्बर को विशाल रक्तदान अभियान कमला नेहरू महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा आयोजनरक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कोरबा। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी मंगलवार, 9 सितम्बर 2025 को कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा में विशाल रक्तदान अभियान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। क्लब अध्यक्ष रोटे. नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान से असंख्य जीवन बचाए जा सकते हैं और…
युक्तियुक्तरण के बाद खेला जा रहा संलग्नीकरण का खेल,सरकार सख्त,कलेक्टरों को संलग्नीकरण पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश ….. रायपुर । शिक्षकों के संल्ग्नीकरण की खबर पर अब राज्य सरकार सख्त हो गयी है। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया इसलिए हुई थी, ताकि शिक्षकों का संतुलन हो सके, ग्रामीण और शहरी शिक्षा व्यवस्था की खामियां दूर हो सके। लेकिन युक्तियुक्तरण के बाद जिस तरह से अटैचमेंट का खेल खेला जा रहा था, उसने सरकार की मंशा पर पानी फेर दिया था। आये दिन संलग्नीकरण की आ रही खबरों पर संज्ञान लेते हुए अब शिक्षा विभाग ने बेहद ही सख्य आदेश सभी जिलों…
आरक्षक सुरेन्द्र लहरे का निधन, जिला पुलिस बल पर था तैनात, पुलिस विभाग में शोक की लहरकोरबा -आज सुबह जिला पुलिस बल में कार्यरत आरक्षक वाहन चालक सुरेंद्र कुमार लहरे का लगभग 36 वर्ष अल्पायु में आकस्मिक निधन हो गया।रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा ने बताया कि सुरेन्द्र लहरे डीएसपी मुख्यालय का वाहन चालक व सक्ति बाराद्वार निवासी था। बालको में वह फिलहाल पत्नी व 6 माह के बच्चे के साथ निवासरत था। आज सुबह करीब 5 बजे उसे हिचकी आई व सीने में दर्द के साथ तबियत बिगड़ने पर सूचना बाद तत्काल डायल 112 वाहन से उसे जिला अस्पताल लाया…
बालको ने शिक्षकों को सम्मानित कर मनाया शिक्षक दिवस बालकोनगर, 6 सितम्बर 2025। शिक्षक वे मार्गदर्शक होते हैं जो समाज का भविष्य गढ़ते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने उनके समर्पण और योगदान को सराहना की। बालको प्रबंधन ने टाउनशिप के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया। ‘गुरु बिन ज्ञान न उपजे, गुरु बिन मिले न मोक्ष’ भाव को जीवंत करते हुए बालको ने 400 से अधिक शिक्षकों का सम्मानित किया। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको टाउनशिप स्कूल (बीटीएस), डीएवी, मिनीमाता, शासकीय कन्या विद्यालय, परसाभाठा, एमजीएम,…
ग्राम कुचेना में जुलूस निकालकर मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का जश्नकोरबा । ग्राम कुचेना नगर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के तहत जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया और भाईचारे का संदेश दिया। विभिन्न मस्जिदों में नमाज और तकरीर का आयोजन किया गया।कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा कुचेना वार्ड 19 के गरीब नवाज कमेटी कुचेना की ओर से जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस निकल गया। यह जुलूस सुबह 8:00 बजे मदरसा गरीब नवाज से शुरू होकर मेन रोड होते हुए कुचेना बस्ती से कुसमुंडा रोड होते हुए मदरसा में 11 बजे सलातो सलाम के बाद संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान जगह-जगह…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.