Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने धान-चावल से बनी राखियों की सराहना कर महतारी वंदन की दीदियों का बढ़ाया हौसला हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहनास्थानीय संसाधनों से सजी अनूठी राखियां, महतारी वंदन योजना से दीदियों के हुनर को मिल रहा नया विस्तारकलेक्टर कुणाल दुदावत ने बढ़ाया बहनों का उत्साहकोरबा 18 सितंबर 2026/ आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि अपने हुनर और स्थानीय संसाधनों को नई पहचान देने का अवसर भी है। कोरबा जिले की महिला स्व सहायता समूह की दीदियां अपने परिश्रम, रचनात्मकता और नवाचार…
वनाँचल ग्राम कोरकोमा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश.. कोरबा/ हर घर तिंरगा कार्यक्रम तथा वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर वनाँचल ग्राम कोरकोमा में 17 अगस्त 2026 को “वन्देमातरम” थीम पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला प्रशासन कोरबा एवं जनपद पंचायत कोरबा के द्वारा ग्राम कोरकोमा में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय तिरंगा यात्रा में जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह एवं श्री संजय राय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा…
जनगणना कार्य में लापरवाही पर कोरबा जिले के पीएमश्री सेजेस दीपिका की तीन व्याख्याता निलंबित कलेक्टर ने की थी अनुशंसा कोरबा 18 अगस्त 2026/ जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गणना ब्लॉक क्रमांक 0026 में प्रगणक के रूप में नियुक्त कोरबा जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीपिका की तीन व्याख्याताओं को दायित्वों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं आदेशों की अवहेलना के आरोप में संचालक, लोक शिक्षण द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा उक्त व्याख्याताओं पर कार्यवाही के लिए लोक शिक्षण संचालनालय को प्रेषित किया गया था।जिला कलेक्टर के…
सोशल मीडिया संयोजक: दीपक मन्हरके (छत्तीसगढ़)..मीडिया एवं सोशल मीडियामीडिया संयोजक: अनिल बलूनी(छत्तीसगढ़) भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, सभी प्रमुख पदाधिकारियों की सूची जारीकोरबा/नई दिल्ली, 17 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी शामिल हैं।प्रमुख नियुक्तियाँराष्ट्रीय संगठनराष्ट्रीय महामंत्री (संगठन): बी.एल. संतोष (दिल्ली) राष्ट्रीय महामंत्रीविनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया,…
‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस बालकोनगर, 17 अगस्त 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स की उपस्थिति में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर बालको प्रबंधन ने स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के उपरांत सीईओ श्री राजेश सिंह ने…
खरीफ 2026 में कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने हेतु पात्र कृषक एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल में कराये समयावधि में पंजीयनकोरबा 17 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग रायपुर द्वारा प्रदेश में फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन, उत्पादकता में वृद्धि करने, फसल कास्त लागत में कमी कर आय में वृद्धि करने, नवीन कृषि तकनीकी में निवेश को प्रोत्साहन, एवं बाजारोन्मुखी फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीफ 2026 से कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है।शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश में कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने हेतु कृषकों…
कोरबा में स्वतंत्रता दिवस पर साक्षरता का उत्सवः मशाल-टॉर्च रैली से डिजिटल शपथ तक, उल्लास ने जगाई नई उम्मीदकोरबा 17 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में जिले में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लास महा चौपाल एवं विविध जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिले के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, शासकीय विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से साक्षरता को जन-जन से जोड़ते हुए शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान मशाल रैली, टॉर्च रैली एवं प्रभात फेरी निकालकर लोगों को साक्षरता के महत्व के प्रति…
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारीकोरबा, 17 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ राज्य में “बने खाबो-बने रिहबो 2.0” के अंतर्गत दिनांक 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में माह के प्रारंभ से ही विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए जा रहे हैं। जांच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम…
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देशकोरबा, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शहर सहित दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शासन के नियमानुसार प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षक भर्ती, बंटवारा, भूमि संबंधी शिकायत, दिव्यांग उपकरण, राशन कार्ड, सीमांकन,…
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा परीक्षणजिले में 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज कोरबा, 17 अगस्त 2026/मानसून अवधि में अतिवृष्टि, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव, तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने तथा सड़क-पुल-पुलियों के प्रभावित होने की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए जिले में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों एवं रिस्पॉन्स मैकेनिज्म का परीक्षण किया जाएगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में 18 अगस्त 2026 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 20 अगस्त 2026 को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.