Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
कांग्रेस द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी का 81 वां जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया कोरबा: – जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी का 81 वां जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर टी. पी. नगर कोरबा में स्व0 राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरण दास महंत ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी की…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर शोध और अनुसंधान की राह खुली गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय और टी.आर.के.सी. के बीच हुआ एमओयू छत्तीसगढ़ की जनजातियों को मिलेगी नई पहचान रायपुर, 20 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में निवास करने वाली जनजातियों पर विशेष शोध और अनुसंधान की राह खुल गई है। राज्य की जनजातियों की गौरवशाली परंपरा, उनकी संस्कृति और उनके आर्थिक-समाजिक ताने-बाने को लेकर अब विद्यार्थी उच्च स्तरीय शोध कर पाएंगे। राज्य के गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय और ट्रायबल रिसर्च एण्ड नॉलेज सेंटर नई दिल्ली के बीच इसके लिए महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। टीआरकेसी विभिन्न विश्वविद्यालयों…
रायपुर : सहायक ग्रेड तीन एवं कोर्ट मैनेजर के पद की कौशल परीक्षा 24 अगस्त को जांजगीर मेंरायपुर, 20 अगस्त 2025 जिला एवं सत्र न्याय जांजगीर-चांपा में रिक्त पद सहायक ग्रेड -03 एवं कोर्ट मैनेजर के पद के लिए 24 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 9.30 बजे से कौशल परीक्षा ली जाएगी। सभी पात्र अभ्यर्थी कौशल परीक्षा की निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।अध्यक्ष भर्ती एवं पदोन्नति समिति, कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायिक जिला स्थापना के पश्चात सहायक ग्रेड – 03 के रिक्त 20 पदों एवं कोर्ट मैनेजर अमला…
रायपुर : प्रदेश में अब तक 767.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्जरायपुर, 20 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 767.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1144.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 393.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 684.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 589.4 मि.मी., गरियाबंद में 668.1 मि.मी., महासमुंद में 600.7 मि.मी. और धमतरी में 686.6 मि.मी. औसत वर्षा…
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथराजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न रायपुर, 20 अगस्त 2025राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल, एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।
विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर आयोजन की तिथि तय एक दिवसीय जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन 23 अगस्त को अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व कोरबा 20 अगस्त 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय मेगा शिविर एवं विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर आयोजित करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। शिविर का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता निर्धारण के साथ यूनिक आईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाना एवं सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन एवं परीक्षण किया जाना है। शिविर के…
मौसमी बीमारियों के रोकथाम हेतु कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सर्तक रहने के दिए निर्देशबीमारी -जैसे बुखार एवं उल्टी-दस्त होने पर स्वास्थ्य विभाग को उपचार करने और शिविर लगाने के निर्देशकोरबा 20 अगस्त 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कोरबा जिले में मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, उल्टी-दस्त, मलेरिया की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने और शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित ग्राम में जाकर पीड़ितों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आवश्यकता होने पर स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पीड़ितों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने तथा…
जल संरक्षण के क्षेत्र में ग्राम पंचायत दोंदरों को मिला जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार से मिला सम्मान, बधाई और शुभकामनाएं दी कोरबा 20 अगस्त 2025/ 79 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली कोरबा जिले के ग्राम पंचायत दोंदरों को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया है। नई दिल्ली में सम्मान प्राप्त करने के बाद जिला पंचायत कोरबा के सीईओ ने जिला अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, जिला सदस्य क्षेत्र क्र. 06 श्रीमती ललिता बलराम चौधरी, पूर्व जिला सदस्य कौशल प्रसाद पटेल, ग्राम…
खेत में जाकर कलेक्टर ने डिजीटल फसल सर्वे का किया अवलोकन पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश किसानों से चर्चा कर डिजीटल क्रॉप सर्वे के बताये फायदे कोरबा 20 अगस्त 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज भैंसमा तहसील के अंतर्गत ग्राम करमंदी में किसान भरतलाल और चमार साय के खेत पर पहुंचकर सर्वेयर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे में लगे कर्मचारियों-पटवारियों को त्रुटि रहित एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिन गांवों में डिजीटल फसल…
डीएमएफ तथा सीएसआर से होगा मड़वारानी धार्मिक स्थल का विकास, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ कलेक्टर ने किया मड़वारानी मंदिर परिसर का दौरा, समिति की मांग पर पेयजल, शेड निर्माण, हॉल और रेलिंग की दी सहमति कोरबा 20 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कोरबा चाम्पा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ मड़वारानी मंदिर स्थल का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर से संबंधित समिति के सदस्यों से चर्चा की। समिति की सदस्यों और अन्य ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराते हुए विभिन्न मांग रखी गई। समिति…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.