Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
ओ.एन.सी. बार एवं पॉम मॉल में पुलिस द्वारा अब तक 10 की गिरफ्तारी की गई। के आरोपी गिरफ्तार। ♦️दिनांक 06.07.2025 की रात्रि में मचाया था उत्पात। ♦️दिनांक 19.07.2025 की रात्रि में की गई थी शराबखोरी। ♦️पुलिस द्वारा अब तक 10 की गिरफ्तारी की गई। ♦️आरोपियों से 03 चारपहिया वाहन भी जप्त। घटना का विवरण :- घटना दिनांक 06.07.2025 की मध्य रात्रि में दो गुटों के द्वारा टीपी नगर कोरबा स्थित ओ.एन.सी. बार एवं पॉम मॉल के बाहर उपद्रवबाजी कर शराब के नशे में एक-दूसरे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें अलग-अलग पक्षों की 132, 221,…
बदलाव के दौर में पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाया रखना पत्रकारों की जिम्मेदारी-दिवाकर मुक्तिबोध
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के पहले लोकपर्व हरेली तिहार की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीकोरबा. पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की पहला लोकपर्व हरेली तिहार की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । हरेली के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि परंपरागत रूप से खेती – किसानी, हरियाली और पर्यावरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है । छत्तीसगढ़ के गांव – गांव में हरेली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है ।…
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की बधाईकोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने 24 जुलाई को मनाये जा रहे छ.ग. के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।उन्होंने आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति…
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित कोरबा 23 जुलाई 2025/एकीकृत बाल विकास परियोजना बरपाली में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 28 जुलाई 2025 से 11 अगस्त 2025 तक पात्र एवं इच्छुक आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कुररीहापारा, ग्राम पंचायत बीरतराई के ग्राम कचोरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कचोरा छोटे, ग्राम पंचायत चिचौली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चिचौली, ग्राम पंचायत देवलापाठ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र देवलापाठ एवं बगदर और ग्राम पंचायत जमनीपाली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र डीपरापारा में आंगनबाड़ी सहायिका की रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाये गये हैं। इस…
हसदेव नदी पर बने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, विधायक राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र कोरबा। ग्राम पंचायत कुदुरमाल में स्थित हसदेव नदी में आवागमन के लिए पुल का निर्माण किया गया है। उक्त पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत को लेकर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। वर्षा ऋतु के दौरान झमाझम हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। कई स्थानों में भारी बारिश से पुल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। रामपुर विधानसभा…
सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो स्कूटी की चोरीकोरबा। सिविल लाइन क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से दो स्कूटी की चोरी हो गई। वाहन मालिकों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। प्रधान डाकघर के पास परमेश्वरी महंत रहती है। स्कूटी बाहर खड़ी थी। इस बीच दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्कूटी की चोरी हो गई। चोरी हुए स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बीई 3814 है। इसी तरह एक अन्य गाड़ी की चोरी की घटना पोड़ीबहार खरमोरा से हुई है। सुशील शर्मा की स्कूटी क्रमांक सीजी 12 एएच 9562 की चोरी हो गई।…
खुंटाकुंडा व सुवरलोट के पास उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांगकोरबा। ग्राम पंचायत खुंटाकुंड़ा के सरपंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खुंटाकुंडा व सुवरलोट के पास उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों को बीमार होने या फिर गर्भवती महिलाओं को लंबी दूरी का सफर ना करना पड़े। गांव की आबादी तीन हजार से अधिक है। सरपंच ने बताया कि खुंटाकुंड़ा व सुवरलोट से सबसे नजदीक उप स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर है। लेकिन गांव से चैनपुर की दूरी लगभग 13 से 14 किलोमीटर है। इस संबंध में शासन सुशासन तिहार में भी आवेदन किया गया था। लेकिन इसका…
किसानों को कुकिंग ऑयल के व्यवसाय में आत्मनिर्भर बनाने की कवायद0 पाम की खेती से जोड़ने की योजना, मुफ्त पौधे, सब्सिडी के साथ ही मिलेगी कई सुविधाएंकोरबा। जिले के किसानों को कुकिंग ऑयल के व्यवसाय में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पाम की खेती से जोड़ने का प्लान है। केंद्र की योजना के तहत उद्यानिकी विभाग की ओर से किसानों को मुफ्त पौधे, सब्सिडी के साथ ही कई सुविधाएं दी जा रही है। इस साल जिले में 300 हेक्टेयर खेत में 43 हजार 500 पौधे लगाए जाएंगे। पाम के पौधों से 4 साल में फल तैयार होने लगेंगे। एक पेड़ के…
महापौर ने बालको जोन का किया औचक निरीक्षण0 कार्यालय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए निर्देशकोरबा। नगर निगम क्षेत्र की व्यवस्थाओं में सुधार लाने, जनहित के निर्माण एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए महापौर संजू देवी राजपूत के द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। महापौर के इस तरह किसी भी क्षेत्र में किए जाने वाले औचक निरीक्षण से खलबली मची हुई है। महापौर ने स्पष्ट किया है कि वे कभी भी, किसी भी जोन अथवा नगर निगम क्षेत्र में पहुंचकर जायजा ले सकती हैं। जनहित और विकास के कार्यों…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.