Author: रामेश्वर ठाकुर

0 चोरी जैसे अपराधिक प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई जांजगीर-चाम्पा। विवरण इस प्रकार है कि आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोरी के प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.05-2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरक्षक द्वारा पुलिस बल में रहते हुए इस तरह से चोरी की घटना को एक संगठित गिरोह की तरह कार्य करते हुए अंजाम देना किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं है। आरक्षक का इस तरह से तीन-तीन चौरी जैसी घटना में सम्मिलित होना विभागीय व्यवस्था एवं नियमों के विपरीत आचरण को प्रदर्शित करना पाए जाने से उसको आज…

Read More

0 बसाहट स्थल पर बुनियादी सुविधाओं के साथ अन्य खेल मैदान, पार्क, जिम आदि के संबंध में दिए निर्देश 0 एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित ग्राम चंद्रनगर (जटराज) का कलेक्टर ने किया अवलोकन कोरबा। एसईसीएल की कोयला परियोजनाओं का विस्तार के लिए प्रभावित गांव का अधिग्रहण हेतु ग्रामीण और प्रबंधन के मध्य अक्सर इस बात को लेकर टकराव होता आ रहा है कि secl द्वारा बिना पुनर्वास किये ही और पुनर्वास स्थल पर सुविधाओं का विस्तार किए बगैर ही उन्हें घर से बेदखल करने में जबरदस्ती दिखाई जा रही है। उचित मुआवजा, नौकरी की मांग के साथ-साथ पुनर्वास एक बहुत…

Read More

0 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मड़वारानी में आयोजन कोरबा-मड़वारानी। विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इसी तारतम्य में जिला पंचायत कोरबा की सभापति (वन) सावित्री अजय कंवर के मुख्य आतिथ्य में मड़वारानी में ज्योति कलश भवन परिसर में इस वर्ष के पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने आने वाले समय में वन विभाग व आस पास के ग्रामीणों की मदद से इस क्षेत्र में 11000 पौधारोपण करने का संकल्प लिया और वहाँ उपस्थित सभी लोगों को पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम में सावित्री अजय…

Read More

कोरबा/प्रयागराज। उत्तरप्रदेश प्रान्त के ग्राम हवाशाबाद, पोस्ट उग्रसेनपुर, जिला प्रयागराज निवासी श्री नान्हू राम पाल का 55 वर्ष की आयु में दुःखद निधन 5 मई गुरुवार को तड़के हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे और उनका उपचार जारी था कि उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भाई रामकरण पाल, पत्नी व पुत्र-पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता- बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। अंतिम दर्शन पश्चात अंतिम यात्रा निवास से प्रारम्भ हुई। उनका अंतिम संस्कार गांव के स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया जहां बड़ी संख्या में उपस्थित परिजनों, ग्रामवासियों,…

Read More

0 8 लोगों को कब्जा हटाने दिया गया था नोटिसकोरबा-बांकीमोंगरा (विमल सिंह)। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बांकीमोगरा क्षेत्र के वन भूमि पर अतिक्रमण कर बेजा कब्जा करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। यहां मुख्य मार्ग से लगे जंगल के भीतरी हिस्से में अतिक्रमण किए हुए आठ लोगों को पूर्व में बेजा कब्जा हटाने की नोटिस विभाग से जारी की गई थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके उपरांत वन विभाग के अमले ने जेसीबी लगाकर सारे अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई बुधवार को अंजाम दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध भी…

Read More

0 पीड़ित परिवार ने कलेक्टर-एसपी से की मांग कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा कोयला उत्खनन के लिए निजी भूमि एवं भूमि पर स्थित मकान, श्री कामद गिरी उद्यान में लगे पेड़ इत्यादि का अतिरिक्त मुआवजा राशि प्रदान कराने एवं बिना सूचना के मकान को तोड़ने वालों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत कानूनी कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर-एसपी से आग्रह किया गया है। प्रार्थी राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि कोयला उत्खनन के लिए एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा प्रार्थी एवं परिवार का ग्राम अमगांव जिला कोरबा में भूमि अधिग्रहण किया गया है। यह है कि भू विस्थापित उदय नारायण जायसवाल एवं…

Read More

अब दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलेगी बेहतर शिक्षा जिले के सभी मिडिल स्कूलों में होगी तीन शिक्षकों की उपलब्धता पोड़ी उपरोड़ा, पाली और कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ विद्यालयो में बदलेगी शिक्षा की तस्वीर कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा-शैक्षणिक माहौल और बेहतर होगा कोरबा। राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत कोरबा जिले में अतिशेष शिक्षको के काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के साथ ही जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मौजूद शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों को नए शिक्षक मिल गए, वहीं इन क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को…

Read More

कोरबा। कोरबा वन मंडल के कोरबा वन परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर मृत्युंजय शर्मा यहां भी अपना कमाल दिखाने से नहीं चूके। इसके पहले कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत रेंजर रहते हुए वह तब सुर्खियों में आए जब बांकीमोंगरा की बाँसबाड़ी से 550 नग हरे-भरे बांस को प्रतिबन्ध अवधि में कटवा दिया। इसके बाद बागवानी मिशन की योजना में एक करोड़ से अधिक का उन्होंने प्रमाणित भ्रष्टाचार किया जिसकी रिकव्हरी निकली और कार्रवाई की अनुशंसा की गई। पाली क्षेत्र में पदस्थ रहते हुए वन मार्गो के निर्माण में जमकर घोटाला किया और अब कोरबा रेंज में भ्रष्टाचार का तालाब उन्होंने निर्माण…

Read More

बिलासपुर-रतनपुर। मसीही समाज के लोगों ने मंगलवार को रतनपुर थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान लोगों ने रविवार की प्रार्थना आराधना को विरोधियों द्वारा रोकने एवं मारपीट किए जाने का विरोध किया, साथ ही लोग विरोधियों के ऊपर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान समाज के 600 से अधिक लोग सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक थाना परिसर के बाहर प्रर्दशन करते रहे। जानकारी के मुताबिक, बिल्हा क्षेत्र के ग्राम सेमरी स्थित सियोन चर्च में बीते रविवार आराधना सभा चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता घुस आए…

Read More

0 संकरी गलियों के कारण दमकल कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी बिलासपुर। शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले शनिचरी बाजार में आज तड़के सुबह 3 बजे भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने वाली करीब 2 दर्जन दुकानों जलकर खाक हो गई है. सूचना पर संयुक्त दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई. सकरी गलियों के चलते काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना में व्यापारियों को भारी नुकसान होने की आशंका है.जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार में आज तड़के आग लगने से हड़ंकप मच गया…

Read More