Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी दावा आपत्ति 29 जनवरी तक आमंत्रित कोरबा 19 जनवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) के निगम क्षेत्र में अांगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 एवं सहायिका के 03 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दी गई है। मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां 20 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं कार्यालयीन दिवस पर प्रातः 10ः00 से 5ः30 बजे तक परियोजना कार्यालय में अपनी दावा आपत्तियां जमा कर…
जिले में अब तक किसानों से 2134220 क्विंटल धान की हुई खरीदी कोरबा 19 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 52 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले…
सफलता की कहानी// छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों ने रची किसानों के सशक्तिकरण की नई कहानी नीति, प्रबंधन और विश्वास का संगमः धान खरीदी में नया अनुभव कोरबा 19 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान उपार्जन का कार्य सुव्यवस्थित, सुचारू एवं पूर्णतः पारदर्शी रूप से संचालित किया जा रहा है। शासन द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सुनिश्चित की गई है, वहीं उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि धान लाने से लेकर विक्रय तक किसी भी…
22, 26 एवं 30 जनवरी को बंद रहेगा पशुवध कार्य कोरबा 19 जनवरी 2026 – नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 22, 26 एवं 30 जनवरी 2026 को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 22 जनवरी को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को गांधी निर्वाण दिवस के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार…
निगम ने 84 बडे़ बकायादारों के नाम किए सार्वजनिक बकायादारों से कहा-शीघ्र जमा कराएं बकाया करों की राशि, अन्यथा होगी कुर्की की कार्यवाही कोरबा 19 जनवरी 2026 -नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आज 84 बडे़ बकायादारों के नाम सार्वजनिक करते हुए उनसे कहा है कि वे शीघ्र करों की बकाया राशि निगम कोष में जमा कराएं अन्यथा उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। निगम के इन बड़े बकायादारों के द्वारा बकाया कर की राशि नहीं जमा कराई जा रही परिणाम स्वरूप यह बकाया करों की राशि करोड़ों में पहुंच चुकी है।यहाॅं उल्लेखनीय है…
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत दुकानों, प्रतिष्ठानों, घरों में सोलर पैनल लगवाने आगे आएं व्यवसायीबंधु – आयुक्त (आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने जिला चेम्बर आफ कामर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर पी.एम.सूर्यघर योजना का लाभ लेने सहित शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं में उनकी महती सहभागिता का किया आव्हान )कोरबा 19 जनवरी 2026 -आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर के व्यवसायीबंधुओं व चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों, सदस्यों का आव्हान करते हुए कहा कि वे केन्द्र सरकार की महती योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों व घरांे में सोलर पैनल लगवाएं तथा इस महत्वपूर्ण…
निगम के रविशंकरनगर जोन अंतर्गत वार्डो को मिली 03 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात (प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिशंथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किया गया विकास कार्यो का भूमिपूजन कोरबा 19 जनवरी 2025 – नगर पालिक निगम केारबा के रविशंकरनगर जोन जोन के विभिन्न वार्डो को आज 03 करोड़ 20 लाख रूपये के नये विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में पृथक-पृथक स्थानों…
जयसिंह अग्रवाल की पहल से स्याहीमुड़ी–रामनगर मार्ग खुला :: ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत जमनीपाली – कोरबा पश्चिमदर्री स्थित एचटीपीपी (सीएसईबी) प्रबंधन द्वारा कुछ कारणों से कॉलोनी से होकर स्याहिमुड़ी–रामनगर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को मलबा डालकर बंद कर दिया गया था जिससे स्याहीमुड़ी रामनगर, राजीव नगर, डाड़पारा आदि ग्रामों के ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से संपर्क कर अपनी रोजमर्रा की परेशानियों से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आज जयसिंह अग्रवाल वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ…
कोरबा की बेटी ईशानी कौर ने किया कमाल0 केंद्र से हासिल किया शैक्षणिक और नवाचार क्षेत्र में पेटेंट0 शंकराचार्य इंस्टीटयूट रायपुर इंस्टिट्यूट के तीसरे सेमेस्टर में अध्ययरत है छात्रा कोरबा. कोरबा की बेटी ईशानी कौर सहित चार छात्राओं ने विकसित एक नवीन तकनीकी समाधान नवाचार के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। छात्राओं ने इंफ्रारेड लेजर बेस्ड फेशियल रिकॉगनाइजेशन एटेंडेंट सिस्टम एंड मेथड थेयोफ में पेटेंट प्राप्त किया है। यह पेटेंट लगभग 20 वर्षांे के लिए स्वीकृत किया गया है। यह छात्राओं के लिए के लिए बड़ी सफलता है। इसी के…
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 18.01.26 आज दिनांक 18.01.26 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों का पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आहुत की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ सुनिश्चित करने, डीजल चोरी, अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जुआ -सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं सतत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने -अपने क्षेत्रों में…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.