Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम, मूंगफली-उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने का दिया भरोसा कोरबा, 08 मार्च 2026/ साल के घने जंगलों के बीच हल्की गर्म हवाओं के साथ पेड़ों से झरते पत्तों और दूर-दूर तक सूखे नजर आते खेतों को पार करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत जब आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक लबालब पानी और हरियाली से भरे खेतों का दृश्य सामने आया।…
ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया गया आवास दिवस प्रत्येक माह की 07 तारीख को आयोजित किए जाते हैं रोजगार दिवस एवं आवास दिवस क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली से दी गई योजनाओं एवं प्रावधानों की जानकारी कोरबा/07 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में शनिवार को चावल उत्सव, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार दिवस तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया गया। आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास…
बिहान योजना से सशक्त हो रही ग्रामीण महिलाएं महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम लखपति दीदी सावित्री विश्वास बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल कोरबा/07 मार्च,2026/राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव में दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि…
पी.एम. श्री सेजेस करतला का औचक निरीक्षणः कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश कोरबा, 07 मार्च 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पी.एम. श्री सेजेस करतला विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रत्येक कक्षा, कंप्यूटर कक्ष, प्रायोगिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा खगोल प्रयोगशाला का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सुविधाओं और विद्यालय में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित…
सफलता की कहानी//आर्थिक सहायता से बढ़ रहा आत्मनिर्भरता का भरोसा महतारी वंदन योजनाः मातृशक्ति के हाथों से संवर रहा बेटियों का भविष्य’ ’आर्थिक सहायता से बढ़ रहा आत्मनिर्भरता का भरोसा’ कोरबा, 07 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल दे…
मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ दूरस्थ ग्राम नकिया में ग्रामीणों के बीच कलेक्टर की चौपाल, सुनी समस्याएँ और निराकरण का दिया भरोसा लेमरू स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन नियुक्त करने सहित स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने के निर्देश चिर्रा-श्यांग मार्ग को जून तक पूर्ण करने के लिए ठेकेदार को निर्देश अन्तिमछोर के गाँव लेमरू, नकिया और श्यांग का कलेक्टर ने किया दौरा कोरबा, 07 मार्च 2026/ जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम नकिया में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत पीवीटीजी ग्रामीणों के बीच पहुँचे। ग्रामीणों की उत्सुक निगाहें कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों पर टिकी थीं। इस दौरान कलेक्टर ने…
// सफलता की कहानी// खाते में पहुंच रही राशि, महिलाओं को मिल रहा आत्मविश्वास महतारी वंदन योजना से सास-बहू को मिला आर्थिक संबल, घर में बढ़ी खुशहाली कोरबा 07 मार्च 2026/शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर पहाड़ो से घिरा गाँव है कारीमाटी..। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इस गाँव में खपरैल वाले कच्चे मकान में एक साथ रहने वाली सास-बहू मंगली बाई और प्रमिला बाई को बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में रहना पड़ता है। इनके छोटे से गाँव से अन्य गाँव की दूरी अधिक होने और रास्ते में घना जंगल तथा पहाड़ होने की वजह से रोजी-मजदूरी का…
अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सिपेट कोरबा में लिया प्रशिक्षण आज के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों को शैक्षणिक जानकारी के साथ-साथ उनकी रुचि अनुसार कौशल विकास प्रशिक्षण की आवश्यकता है, जिससे उनका संपूर्ण विकास हो सके तथा वे रोजगार प्राप्त कर सकें। अध्यापन उपरांत अपने कौशल के अनुसार रोजगार के लिए निजी व्यवसाय तथा किसी कंपनी में प्लेसमेंट के लिए सही मार्गदर्शन आवश्यक है। नवीन पाठ्यक्रम तथा NEP 2020 के तहत श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सिपेट कोरबा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण लिया गया। यह प्रशिक्षण “कौशल उन्नयन कार्यक्रम” (SUP) के तहत दिया गया, जिसमें प्लास्टिक उत्पादकों के डिजाइन एवं निर्माण की बुनियादी जानकारी…
KORBA:- श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों हुआ 100 बेड का नई सौगात आधुनिक स्वास्थ्य- सुविधाओं की सुपरस्पेशलिटी “शिवाय हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ… . कोरबा। शहर के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा भारतीय…
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात, शिवाय हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ कोरबा। शहर के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी समेत शहर…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.