Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
0 नवापारा में बनाया कोटना,बेहरचुवा में राशि निकाल ली कोरबा-करतला। मनरेगा में जमकर घोटाला हो रहा है। एक ओर जहां विगत दिनों कटघोरा के प्रोग्राम ऑफिसर एम आर कर्मवीर के द्वारा पोड़ी उपरोड़ा जनपद में पदस्थापना के दौरान सीईओ का तबादला हो जाने के बाद भी उनके डिजिटल हस्ताक्षर का बेजा उपयोग कर करोड़ों की राशि आहरण का खेल खेला गया और वह सेवा से बर्खास्त कर दिए गए। उनकी तरह कई और कर्मवीर मनरेगा में वर्षों से जमे हुए हैं। कई रोजगार सहायक भी फर्जी काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।इसी कड़ी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
0 नटवर ने भी पंच के विरुद्ध थाना में की लिखित शिकायतकोरबा-करतला। कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत निवासी व मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता नटवरलाल शर्मा के विरुद्ध करतला थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उनके विरुद्ध कोरबा ब्लाक अंतर्गत कुदमुरा पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 की पंच गीता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।पूरा मामला रेत के विवाद से जुड़ा हुआ है। गीता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 6 जून 2025 को कुदमुरा से होकर बहने वाली मांड नदी के पास रेत लेने के लिए गई हुई थी। घरेलू कार्य के लिए रेत लेने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के संकल्प अब सिद्ध होते दिखने लगे हैं: अनुराग सिंहदेव कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला भारतीय जनता पार्टी कोरबा ने रविवार को “संकल्प से सिद्धि तक” कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा के बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव मुख्य वक्ता थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। कोरबा जिला प्रभारी गोपाल साहू विशिष्ठ अतिथि थे। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार एक संकल्प…
कोरबा,कोरबी-चोटिया। जिले के सीमांत कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोठीखर्रा में एक युवक की हत्या हो गई है। जानकारी के मुताबिक युवक मातिन क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना बीती रात की है। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी कोरबी में प्रथम सूचना दे दी है। खाट पर मृत मिले ग्रामीण का नाम अज्ञात है। कोरबी चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंच कर प्रारम्भिक पड़ताल कर रही है।
0 उधर भाजपा नेत्री व सहयोगी पहुंचे एसपी कार्यालय,बचाव की जुगत में लगे कोरबा। थाना परिसर में ग्राम बरेडिमुड़ा निवासी आदिवासी किसान के साथ भाजपा नेत्री एवं उनके सहयोगियों द्वारा की गई मारपीट पर सर्व आदिवासी समाज सामने आया है। इस मामले ने तूल पकड़ने के साथ ही राजनीतिक रंग भी अख्तियार कर लिया है। रामपुर के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया ने जहां पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है वहीं भाजपा के पदाधिकारी ज्योति महंत के समर्थन में सोशल मीडिया पर सामने आए। इधर आदिवासी समाज ने थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तो दूसरी तरफ ज्योति महंत अपने साथियों के…
कोरबा । सूत सारथी समाज का दो दिवसीय कार्यक्रम बिलासपुर में हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या स्व जाति बन्धु लोग शामिल हुए, जिसमें युवक यवती परिचय के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ एवं जिसमें समाज के प्रतिभा शाली बच्चों को सम्मान दिया गया,इसी कड़ी में कोरबा जिले के जितेंद्र सारथी का भव्य सम्मान किया गया, हजारों की संख्या में प्रति वर्ष बेजुबान जानवरों के साथ जहरीले सांपों को बचाने का कार्य करते हैं। सूत सारथी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सरोज सारथी ने कहा जितेंद्र सारथी हमारे समाज का गौरव हैं, आज उनके उत्कृट कार्य से…
0 कटघोरा SDM व कुसमुंडा GM की अध्यक्षता में भूविस्थापतों के साथ हुई बैठक कोरबा-कुसमुण्डा। अनुविभागीय अधिकारी, कटघोरा रोहित सिंह एवं महाप्रबंधक कुसमुण्डा क्षेत्र की अध्यक्षता में जमीन अधिग्रहण एवं पुराने लंबित रोजगार प्रकरणों पर 5 जून को चर्चा हुई।इसमें एस.ई.सी.एल. मुख्यालय से भू-राजस्व एवं श्रम भाक्ति विभाग के अधिकारीगण, कुसमुण्डा क्षेत्र से भू-राजस्व विभाग, छग किसान सभा संघ एवं माटी अधिकार मंच के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भूविस्थापितों ने भाग लिया। उक्त बैठक में एस.ई.सी.एल. कुसमुण्डा क्षेत्र के द्वारा 1978 से 1996 तक के पुराने रोजगार प्रकरण की समस्या का निराकरण हेतु विस्तृत चर्चा की गई। कुसमुण्डा क्षेत्र…
रायपुर/सुकमा। सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में माओवादियों के लगाए बम की चपेट में आकर एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हुए। वे कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर नए कैंप की स्थापना कर लौट रहे थे कि इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने शहीद हो गए। घायल अवस्था में कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। घटना में और भी जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।
रायपुर। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा सहयोगी संगठन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive and Innovative Teachers Federation- CGPITF) ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत हज़ारों नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने में कारगर पहल की हैं। गौरतलब हैं कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति के लिए सभी स्तरों पर अनवरत रूप से…
कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में देर रात डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर आतंक मचाते हुए हंगामा व हमला किया। ऑफिसर कालोनी के पास भय का माहौल निर्मित रहा। राजस्व कर वसूली सुपरवाइजर व साथी के साथ मारपीट की गई। मामले का प्रार्थी निखिल साहा पिता अजय साहा 19 वर्ष, निवासी LHC 13 कटाईनार, वार्ड -13 बांकीमोंगरा में रहता है। वह नगर पलिका बांकीमोंगरा मे रेवैन्यु टैक्स कलेक्शन सुपरवाईजर है, जिसके साथ दिनांक 06/06/025 को 15-20 की संख्या में लोगों ने गाली-गलौच कर जान लेवा हमला किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रात्रि लगभग 11 बजे से 11:30…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.