Author: रामेश्वर ठाकुर

धान नहीं बिकने पर किसान ने जहर पीया, सांसद ने हाल चाल जाना कोरबा जिले के कोरबी में रकबा सत्यापन और टोकन न मिलने से धान बेचने में परेशानी होने से एक किसान सुमेर सिंह गोंड़ ने जान देने की कोशिश की। कीटनाशक का सेवन करने से स्थिति बिगडऩे पर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी होते ही कोरबा प्रवास पर चल रहीं सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए किसान का हाल जाना।पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम कोरबी निवासी किसान सुमेर सिंह की ग्राम…

Read More

Korba Medical College : मरीजों की डाइट सर्विस के नाम पर खेला गया 2 करोड़ का खेल, मनपसंद ठेकेदार को फायदा देने की तैय Korba Medical College , कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार मामला मरीजों को मिलने वाली डाइट सर्विस से जुड़ा है, जहां करीब 2 करोड़ रुपये के टेंडर में गंभीर अनियमितताओं और नियमों के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि GeM पोर्टल पर टेंडर प्रक्रिया को महज औपचारिकता बनाकर एक मनपसंद ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की तैयारी की गई है।…

Read More

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025: ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की ऐतिहासिक पहल:- धरमलाल कौशिक कोरबा।‌ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार द्वारा “विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025” लाया गया है, जो गांवों को आत्मनिर्भर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें धरमलाल कौशिक, विधायक बिल्हा विधानसभा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा (छ.ग.) ने प्रेस क्लब, तिलक भवन टीपी नगर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री…

Read More

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बड़ा फैसला: अब रहवासी खुद संभालेंगे अपनी कॉलोनियों की कमान, 31 मार्च तक पूरी होगी प्रक्रिया रायपुर | 13 जनवरी, 2026: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) ने अपनी आवासीय कॉलोनियों के प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी कर ली है। अब बोर्ड की कॉलोनियों के रख-रखाव और संधारण की जिम्मेदारी सीधे वहां के नागरिकों को सौंपी जाएगी। हाउसिंग बोर्ड ने निर्णय लिया है कि चरणबद्ध तरीके से कॉलोनियों का प्रबंधन रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को हस्तांतरित किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।…

Read More

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आज कोरबा 12 जनवरी 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 13 जनवरी को शाम 05 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष आहूत की गई है।

Read More

कलेक्टर लेंगे मासिक समीक्षा बैठक कोरबा 12 जनवरी 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा जनवरी माह में विभिन्न विभागों की मासिक समीक्षा बैठक ली जायेगी। वे 13 जनवरी को शाम 5 बजे जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, 19 जनवरी को अपरान्ह 03 बजे  उद्योग/श्रम, 20 जनवरी को शाम  05 बजे शिक्षा विभाग, 23 जनवरी को अपरांह 03 बजे किसान कल्याण और 30 जनवरी को अपरान्ह 03  बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेंगे।

Read More

जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी की नियुक्ति कोरबा 12 जनवरी 2026/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा कोरबा जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) एवं निर्वाचन प्रक्रिया में विशेष सहभागिता प्राप्त करने तथा स्वी कार्य योजना के तहत मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों को बेहतर क्रियान्वयन एव ंपर्यवेक्षक हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी और सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा को जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Read More

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्यः स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ : कलेक्टर श्री दुदावत भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कहीं भी कोई अव्यवस्था न होने देने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली स्वास्थ्य विभाग की  समीक्षा बैठक कोरबा 12 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।कलेक्टर ने टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन, सिकलसेल जांच, मातृ स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रसव, शिशु स्वास्थ्य, मलेरिया नियंत्रण, एक्स-रे जांच, टीकाकरण, परिवार…

Read More

पटवारी श्रीमती कामिनी कारे निलंबित  तहसीलदार हरदीबाजार को कारण बताओ नोटिस कोरबा, 12 जनवरी 2026/धान खरीदी वर्ष 2025-26 के सुचारू संचालन हेतु शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार गिरदावरी में छूटे तथा त्रुटिवश दर्ज कृषकों के रकबा सुधार और ऑनलाइन मैपिंग का कार्य प्रगति पर है। इसी अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 03, रा.नि.मं. तिवरता, तहसील हरदीबाजार के ग्राम नोनबिर्रा, उड़ता एवं पूटा के कृषकों के रकबा की ऑनलाइन मैपिंग की गई थी।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पाली द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार संबंधित पटवारी श्रीमती कामिनी कारे द्वारा अनेक कृषकों का क्षेत्र निरीक्षण एवं सत्यापन नहीं किया गया, जिसके कारण प्रभावित…

Read More

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आदिम जाति कल्याण विभाग की ली समीक्षा बैठक शैक्षणिक गुणवत्ता और अधोसंरचना पर दिया विशेष जोर कोरबा 12 जनवरी 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों तथा निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने विभाग अंतर्गत संचालित विद्यालयों के शैक्षणिक परिणामों की समीक्षा करते हुए कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के परिणामों में निरंतर सुधार लाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रभावी शिक्षण रणनीति, नियमित मूल्यांकन…

Read More