Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
KORBA:-विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली…..राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की योजना के अंतर्गत 12 जनवरी तक आयोजित कोरबा । कोरबा जिले में नशामुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा एक नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की योजना के अंतर्गत 5 से 12 जनवरी तक आयोजित साप्ताहिक शिविर एवं राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर आयोजित की गयी।छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा के तत्वावधान में 9 जनवरी को रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला…
KORBA:-युवती से गैंगरेप, डायल 112 का जवान व साथियों ने दिया अंजाम कोरबा 9 जनवरी 2026। जिले के बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग के डायल 112 के ड्राइवर ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की गयी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि 3 अन्य की सरगर्मी से तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की ये…
जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक को भेजा गया जेल,शिकायत पर की गई कार्यवाही……. Korba. जांजगीर-चाम्पा। जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक को जेल दाखिल कराया गया है। प्रार्थी राम कुमार शर्मा पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम परसापाली, थाना सारागांव के द्वारा दी गई शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई। शिकायत जांच पर आरोपी विधायक बालेश्वर साहू एवं गौतम राठौर द्वारा प्रार्थी के साथ 42 लाख 78,000 रुपए की धोखाधड़ी करना पाए जाने पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/ 2025 पर धारा 420, 467, 468,471,34 भादवि का अपराध 03 अक्टूबर 2025 को कायम…
जिले के प्रतिष्ठित नागरिक कन्हैया लाल जायसवाल का निधन-अंतिम विदाई 10 जनवरीकोरबा । कोरबा क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिक कन्हैया लाल जायसवाल का शुक्रवार 09 जनवरी को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, राजनीतिक, सामाजिक हलकों सहित पूरे अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने शांत, सहज, सरल, मृदभासी, मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।दिवंगत कन्हैया लाल जायसवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के पिता और पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्ण लाल जायसवाल के भतीजे थे। वे अपने पीछे चार पुत्रों, दो पुत्रियों और नाती-पोतों सहित भरा-पूरा…
जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 09.01.2026 जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी योगेन्द्र सिंह चंदेल पिता स्व बलदाउ सिंह ग्राम तरौद थाना अकलतरा के द्वारा दिनंाक 08.04.2023 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कि तरौद स्थित भूमि जो कि के.एस.के वर्धा पावर प्लांट में अधिग्रहित की गई थी जिसमें मुआवाजा राशि 24 लाख दिया गया था जिससे असंतुष्ट होकर उचित मुआवाजा के लिए माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में मामला विचाराधीन था उसी भूमि के अधिग्रहण से प्राप्त राशि को कोई अज्ञात व्यक्ति मप्रार्थी योगेन्द सिंह एंव उसका भाई स्व. गिरधर सिंह…
कृषकों की सुविधा हेतु एकीकृत किसान पोर्टल पर 31 जनवरी तक पंजीयन एवं विवरण संशोधन की समय-सीमा बढ़ी कोरबा, 09 जनवरी 2026/कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्राद्यौगिकी विभाग द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन एवं विवरण संशोधन की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, किसानों के पंजीयन बाद विवरण संशोधन की सुविधा अब 31 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2026 तक अब किसान नाम, रकबा, फसल विवरण समेत अन्य त्रुटियों को तय समय-सीमा के भीतर ठीक…
एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी कोरबा 09 जनवरी 2026/जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, तथा संस्थाओं के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों, छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन,…
कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के किसान आनंद सिंह कंवर की तकदीर कोरबा 9 जनवरी 2026/जिले के कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी किसान आनंद सिंह कंवर की सफलता की कहानी आज कई किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। 6 एकड़ कृषि भूमि के मालिक आनंद सिंह बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों ने उनकी कृषि आय और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ाया है।आनंद सिंह अपने खेतों में मुख्यतः धान की खेती करते हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य तथा कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली…
जिले में 09 जनवरी तक किसानों से 1637968 क्विंटल धान की हुई खरीदीअब तक 66.23 प्रतिशत धान का हुआ उठाव कोरबा 09 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 52 हजार से…
पीएमजीएसवाय सड़कों के रख-रखाव, नवीनीकरण एवं निरीक्षण कार्य किया जा रहा है निर्धारित मानकों, प्रक्रियाओं और गुणवत्ता नियंत्रण के अनुरूप कोरबा 09 जनवरी 2026/प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में निर्मित, नवीनीकृत एवं संधारित सभी सड़कों का रख-रखाव नियमित रूप से और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 से 2025-26 की अवधि में नवीन निर्माण के बाद संधारण अवधि में आने वाली कुल 25 सड़कें हैं। संधारण पखवाड़ा वर्ष 2023-24 के दौरान 270 सड़कों का संधारण कार्य पूर्ण किया गया है। वर्ष 2024-25 के संधारण पखवाड़ा में 95 सड़कों का संधारण पूरा किया जा चुका है।…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.