KORBA:-ग्राम पंचायत तिलकेजा में कन्या आश्रम की बाउंड्रीवाल तोड़े हुए कलेक्टर से शिकायत….


कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा में कन्या आश्रम की बाउंड्रीवाल तोड़े आंगनबाड़ी भवन निर्माण का सामने आया मामला जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा में शासन के नियमों को ताक पर रखकर कन्या छात्रावास (आश्रम) परिसर के भीतर आंगनबाड़ी भवन निर्माण कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बिना शासकीय अनुमति कन्या आश्रम की बाउंड्रीवाल तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे आदिवासी बालिकाओं की सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडराने लगा है।
मामले को लेकर ग्राम तिलकेजा निवासी अनंत कुमार धीवर ने कलेक्टर कोरबा को लिखित शिकायत सौंपते हुए कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 के जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन निर्माण की स्वीकृति तो शासन से ली गई, लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा जानबूझकर गलत स्थल का चयन किया गया। आरोप है कि नियमों के विपरीत कन्या आश्रम के कैंपस के अंदर जबरन निर्माण कराया जा रहा है।
शिकायत में स्पष्ट उल्लेख है कि जिस परिसर में छोटी-छोटी बालिकाएं निवास करती हैं, वहीं भारी निर्माण कार्य कराया जाना उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। हैरानी की बात यह है कि प्राथमिक शाला तिलकेजा परिसर में पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध होने के बावजूद उसे नजरअंदाज कर दिया गया।
निर्माण कार्य के दौरान कन्या आश्रम की बाउंड्रीवाल को बिना किसी अनुमति के तोड़ दिया गया, जिससे परिसर पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि दीवार टूटने से छात्रावास में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इतना ही नहीं, पूर्व में निर्मित आंगनबाड़ी भवन को भी बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए तोड़ दिया गया, जिससे शासन को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति होने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे मामले से प्रशासनिक लापरवाही और पंचायत स्तर पर मनमानी की बू साफ झलक रही है।
शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि आदिवासी बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए, नियमानुसार प्राथमिक शाला परिसर में भवन निर्माण कराया जाए तथा आश्रम की बाउंड्रीवाल तोड़ने और नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ग्राम पंचायत तिलकेजा में कन्या आश्रम की बाउंड्रीवाल तोड़कर आंगनबाड़ी भवन निर्माण का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर कोरबा को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बिना वैधानिक अनुमति के कन्या आश्रम की बाउंड्रीवाल तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे छात्रावास परिसर पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि दीवार टूटने से बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता ¹।
