कोरबा जनपद के सीईओ बदले गए
कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार बदल दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार क्षितिज गुरभेले (IAS), सहायक कलेक्टर, को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इस अवधि में श्रीमती कौशाम्बी गबेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोरबा को कार्यालय जिला पंचायत कोरबा में संलग्न किया जाता है। इससे ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास और पंचायत से जुड़े कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
